अनुराग ठाकुर बोले-अंतरिक्ष में जाने वाले पहले व्यक्ति हनुमान:स्कूली छात्रों से पूछा, बच्चों का जवाब नील आर्मस्ट्रांग; प्रिंसिपल से कहा-परंपराओं पर गौर करें
3 hours ago

हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने बच्चों से कहा कि उन्हें लगता है कि पहले अंतरिक्ष यात्री हनुमान जी थे। ऊना में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर ठाकुर यह बयान दिया। हिमाचल प्रदेश के ऊना में एक पीएम श्री स्कूल में छात्रों से संवाद के दौरान अनुराग ठाकुर ने पूछा कि अंतरिक्ष में यात्रा करने वाला पहला कौन था जिस पर बच्चों ने जवाब दिया कि नील आर्मस्ट्रांग। इसके बाद अनुराग ठाकुर ने कहा कि उन्हें लगता है कि पहले अंतरिक्ष यात्री हनुमान जी। इसके बाद वे अपना संबोधन कंटीन्यू रखते हैं। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब तक हम अपनी हजारों साल पुरानी परंपरा को नहीं जानेंगे तो जो हमें अंग्रेजों ने दिखाया है वहीं तक सीमित रहेंगे। उन्होंने छात्रों और प्रिंसिपल से अपने देश की परंपराओं पर गौर करने का आग्रह किया कि वे पाठ्यपुस्तकों से बाहर निकलकर देश की परंपराओं और ज्ञान को समझें और इस दिशा में आगे बढ़ें। अनुराग ठाकुर का यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इसके बाद नई बहस छिड़ गई है। बिहार चुनाव से पहले राहुल गांधी झूठे आरोप लगा रहे- ठाकुर
इसके अलावा अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर में रविवार को कहा कि विपक्षी नेता अपनी हार छिपाने के लिए चुनाव आयोग और ईवीएम पर आरोप लगाते हैं। ठाकुर ने कहा कि बिहार चुनाव से पहले राहुल गांधी और विपक्षी दल चुनाव आयोग पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट कई बार ऐसे दावों को खारिज कर चुका है। उन्होंने कांग्रेस के पुराने कार्यकाल का जिक्र किया। राजीव गांधी की हत्या के बाद पूरे देश में चुनाव स्थगित कर दिए गए थे। कानूनी तौर पर केवल एक निर्वाचन क्षेत्र में ही चुनाव रुकना चाहिए था। केंद्रीय मंत्री ने 1971 के चुनावों का उदाहरण दिया। इंदिरा गांधी ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया था। कोर्ट ने उनका चुनाव अयोग्य घोषित किया तो कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगा दिया। अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी को चुनौती दी कि वे बिहार चुनावों पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में हुए घोटालों पर पीएम मोदी ने कड़े कदम उठाए हैं। अब कोई भी भ्रष्ट नेता 30 दिन से ज्यादा जेल में रहने के बाद पद पर नहीं रह सकता। उन्होंने विपक्ष पर संसद का समय बर्बाद करने का आरोप लगाया। कहा कि विपक्ष संविधान की किताब पकड़ता है, लेकिन उसे मानता नहीं है। संसद में अपनी जिम्मेदारी से भी भागता है। संसद बहस और निर्णय के लिए है, नारेबाजी के लिए नहीं।
Click here to
Read more