किन्नौर में पत्थर गिरने से 2 टूरिस्ट की मौत:पौंग-डैम के पानी से मकान क्षतिग्रस्त, मंडी में बिजली की HT लाइन का टावर गिरा
1 day ago

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश जान और माल दोनों को नुकसान कर रही है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने के लिए किन्नौर के जूलाकंडा कृष्ण मंदिर जा रहे दिल्ली के 2 श्रद्धालुओं की आज (शनिवार को) पहाड़ी से पत्थर गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रशील बागमारे निवासी रामा बिहार गली नंबर-4 दिल्ली और रश्मि निवासी आरजेड-26ए बी ब्लॉक अर्जुन बेस नवाबगढ़ दिल्ली के तौर पर हुई है। वहीं कांगड़ा में पौंग डैम से आज सुबह पानी छोड़ने के बाद मंड भोग्रवां में एक आशीलशान मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इसका आधा हिस्सा ब्यास नदी में समा गया। उधर, मंडी के पंडोह में बिजली की HT लाइन का टावर लैंडस्लाइड के कारण धवस्त हो गया। बीती रात की बारिश से चंडीगढ़-मनाली फोरलेन 3 जगह फिर से बंद हो गया है। दोपहर एक बजे के करीब फोरलेन को बहाल कर दिया है। उधर, शिमला के देवनगर में भी सुबह के वक्त टीसीपी दफ्तर के पास भारी लैंडस्लाइड हो गया। यहां पर 2 गाड़ियां मलबे में दब गई। इस लैंडस्लाइड के बाद इस पहाड़ी के पीछे बने भवनों को भी खतरा पैदा हो गया है। शिमला के सुन्नी में सतलुज के तेज बहाल से पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। पल पल की अपडेट को नीचे ब्लॉग देखें..
Click here to
Read more