माता जानकी मंदिर का भूमिपूजन:सीतामढ़ी पहुंचे अमित शाह; 21 तीर्थों की मिट्टी, 11 नदियों का जल, अयोध्या से ईंट लाई गईं
21 hours ago

सीतामढ़ी के माता जानकारी मंदिर में भूमिपूजन का कार्यक्रम चल रहा है। गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भूमि पूजन करवा रहे हैं। पूजा के दौरान मंदिर की पहली ईंट अमित शाह ने रखी। मंदिर को नेपाल के फूलों से सजाया गया है। भूमिपूजन के लिए 21 तीर्थों की मिट्टी, 11 नदियों का जल आया है। अयोध्या के हनुमान गढ़ी से ईंट भी पहुंची हैं। गोशाला चौक से पुनौराधाम तक माता सीता के जीवन से जुड़ी प्रदर्शनी लगाई गई है। यह लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी प्रदर्शनी है। गृह मंत्री यहीं से गुजरेंगे। इसके बाद वे माता सीता के दर्शन कर टेंट में पहुंचेंगे। टेंट मंदिर के ठीक बाहर लगाया गया है। इस दौरान बिहार के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे। 50 एकड़ में 882 करोड़ की लागत से मां जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। पूरे मंदिर का निर्माण खास किस्म के सैंड स्टोन (बलुआ पत्थर) से होगा। मंदिर की ऊंचाई 156 फीट होगी, जो अयोध्या के राम मंदिर से 5 फीट कम है। मंदिर की आधारशिला पूजन के लिए 11 पवित्र नदियों- गंगा, यमुना, सरस्वती, भागीरथी, अलकनंदा, मंदाकिनी, पिंडर, धौलीगंगा, लक्ष्मणा गंगा, कमला और सरयू का जल लाया गया है। अमित शाह समस्तीपुर से दिल्ली के लिए अमृत भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे। मंदिर से आई 4 तस्वीरें देखिए... माता जानकी मंदिर के शिलान्यास से जुड़े हर अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए....
Click here to
Read more