Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    पोरबंदर के रामदेवपीर मंदिर में 50 फीट ऊंचा मंडप गिरा:एक श्रद्धालु की मौत, 16 घायल; मेला ग्राउंड में हो रहे महोत्सव में हुआ हादसा

    2 months ago

    9

    0

    गुजरात के पोरबंदर में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां चौपाटी मेला ग्राउंड में रामदेवपीर मंडप महोत्सव में 50 फीट ऊंचा मंडप भीड़ पर गिर गया। इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि 16 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को पोरबंदर के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। रामदेवपीर मंडप महोत्सव का था आयोजन पोरबंदर के चौपाटी मेला ग्राउंड में रामदेवपीर के मंडप निर्माण का आयोजन किया गया था। इस मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु जमा हुए थे। सुबह करीब 10 बजे शुभ मुहुर्त में 50 फीट ऊंचे मंडप को सजाया जा रहा था। इसी दौरान मंडप भीड़ पर गिर गया। हादसे के बाद ग्राउंड में भगदड़ मच गई। मंडप की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी मौत हो गई। हालांकि, अन्य 16 को मामुली चोटें आई हैं। सरकारी अस्पताल में गार्ड था मृतक इस हादसे में वनराजभाई नवघनभाई गोरानिया नाम के बुजुर्ग की सिर में चोट लगने से मौत हो गई। वनराजभाई गोरानिया एक सरकारी अस्पताल में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते थे। वे नाइट ड्यूटी कर सुबह मंडप देखने मेला ग्राउंड पहुंचे थे। इसी दौरान मंडप सीधे उनके ऊपर आ गिरा। हादसे की तीन तस्वीरें... रामदेवपीर मंदिर में है लोगों की अटूट आस्था इस क्षेत्र के लोगों की रामदेवपीर में अटूट आस्था है। चौपाटी पर समय-समय पर मंडप महोत्सव का आयोजन होता रहता है। हादसे की सूचना मिलते ही विधायक अर्जुन मोढवाडिया, पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू बोखारिया, पोरबंदर जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. चेतनाबेन तिवारी मौके पर पहुंच गए थे। इसके बाद नेताओं ने अस्पताल में भी मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। ये खबरें भी पढ़ें... गोवा के शिरगांव में भगदड़, 7 की मौत, 50 घायल:बिजली तार गिरने से हादसा, एक-दूसरे पर गिरे लोग गोवा के शिरगांव में श्री लैराई जात्रा (यात्रा) के दौरान शुक्रवार रात मची भगदड़ में 7 लोगों की मौत हो गई। जानकारी शनिवार सुबह आई है। हादसे में 50 से ज्यादा लाेग घायल हैं, जिनमें 20 गंभीर हैं। राहत-बचाव कार्य जारी है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। पूरी खबर पढ़ें... तिरुपति मंदिर में भगदड़, 6 की मौत और 40 घायल:काउंटर पर टोकन के लिए 4 हजार लोग कतार में लगे थे आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में बुधवार देर रात 9:30 बजे वैकुंठ द्वार दर्शन टिकट काउंटर के पास भगदड़ मच गई। इस हादसे में एक महिला समेत 6 लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पूरी खबर पढ़ें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का चाइना टूर विवादों में:बिना किराया दिए साइकिल चलाई, कार में कपल की वीडियो बनाई; जमानत पर सुनवाई, फैसला पेंडिंग
    Next Article
    Global warming crisis: Greenland ice sheet melts 17 times faster - will the climate change have worldwide impact?

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment