Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    संजौली मस्जिद तोड़ने पर स्टे:वक्फ-बोर्ड ने निगम के आदेशों को दी थी चुनौती, समिति ने वापस ली कैविएट; 29 को अगली सुनवाई

    2 months ago

    13

    0

    हिमाचल प्रदेश में विवादित संजौली मस्जिद को तोड़ने के निगम आयुक्त के आदेशों पर सेशन कोर्ट ने आज रोक लगा दी है। वक्फ बोर्ड ने शिमला नगर निगम आयुक्त के मस्जिद गिराने के आदेशों को चुनौती दी थी। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद निगम आयुक्त के आदेशों पर स्टे लगाया है। वक्फ बोर्ड के एडवोकेट वीएस ठाकुर ने कहा, अब यह मामला 29 मई को फिर से सुना जाएगा। अगली सुनवाई में शिमला नगर निगम को जवाब फाइल करना है। यह मामला एडिश्नल डिस्ट्रिक जज यजुविंदर सिंह की कोर्ट में सुना गया। बीएस ठाकुर ने बताया कि इस मामले में कोर्ट देवभूमि संघर्ष समिति को कैविएट को डिसमिस करने जा रहा था। इसे देखते हुए समिति ने अपनी कैविएट को वापस ले लिया। अब सबकी नजरें अगली सुनवाई पर टिक गई है। निगम आयुक्त ने गैर कानूनी बताया निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने बीते 3 मई को पूरी मस्जिद को गैर कानूनी बताते हुए इसकी निचली दो मंजिल भी तोड़ने के आदेश दिए। मस्जिद की ऊपर की तीन मंजिल को तोड़ने के आदेश बीते साल 5 अक्टूबर को दिए जा चुके हैं। निगम आयुक्त ने इसे तोड़ने के आदेश देने से पहले वक्फ बोर्ड को कई बार मस्जिद की जमीन पर मालिकाना हक के कागज देने और मस्जिद का नक्शा देने का मौका दिया। मगर वक्फ बोर्ड इसके कागज पेश नहीं कर पाया। यही नहीं, मस्जिद का नक्शा और किसी भी तरह की NOC भी मस्जिद कमेटी ने निगम कोर्ट को नहीं दी। जबकि, वक्फ बोर्ड लंबे समय तक जमीन पर मालिकाना हक का दावा करता रहा। अब इस फैसले को वक्फ बोर्ड ने सेशन कोर्ट में चुनौती दी है। वक्फ बोर्ड को राहत मिल पाएगी या नहीं, यह अदालत पर निर्भर करेगा। 16 साल एमसी कोर्ट में चला केस इससे पहले संजौली मस्जिद मामला लगभग 16 साल तक निगम आयुक्त कोर्ट में चलता रहा। इस दौरान 50 से भी ज्यादा बार सुनवाई हुई। हिमाचल हाईकोर्ट की दखलअंदाजी के बाद इस केस में निगम आयुक्त ने बीते 3 मई को फैसला सुना दिया है। हाईकोर्ट ने 8 मई से पहले निपटाने के आदेश दे रखे थे। अब यह मामला सेशन कोर्ट में चल रहा है। 2 समुदाय में आपसी लड़ाई से सुर्खियों में आया मामला संजौली मस्जिद मामला 2 गुटों में लड़ाई के बाद सुर्खियों में आया। इसके बाद पूरे देश में बवाल मचा था। दरअसल, 31 अगस्त 2024 को शिमला के मेहली में 2 समुदायों में मारपीट हुई। मारपीट करने वाले एक समुदाय के लोग संजौली मस्जिद में छिप गए। इससे गुस्साए शिमला के लोगों ने 1 सितंबर को मस्जिद के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद शिमला में कई बार हिंदू संगठनों में उग्र प्रदर्शन किया। शिमला के बाद प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रों में भी लोग सड़कों पर उतरे। मस्जिद कमेटी की अवैध हिस्सा तोड़ने की पेशकश से शांत हुआ विवाद 11 सितंबर को शिमला के संजौली में उग्र प्रदर्शन हुआ। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। बल प्रयोग और पानी की बौछारें डालने से हिंदू संगठन भड़क गए। संजौली के बाद दूसरी जगह भी मस्जिद को तोड़ने की मांग उठी। संजौली मस्जिद का विवाद तूल पकड़ ही रहा था, इस बीच 12 सितंबर को संजौली मस्जिद कमेटी खुद निगम आयुक्त कोर्ट में पहुंची और खुद अवैध हिस्सा तोड़ने की पेशकश की। तब जाकर विवाद शांत हो पाया। हिंदू संगठनों का आरोप हिंदू संगठनों और संजौली मस्जिद के आसपास रहने वाले लोकल रेजिडेंट ने आरोप लगाया कि मस्जिद का निर्माण बिना परमिशन के किया गया। मस्जिद की जमीन भी वक्फ बोर्ड की नहीं है। मस्जिद को बनाने के लिए नगर निगम से परमिशन भी नहीं ली गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जयपुर की ज्वेलरी-कंपनी में जहरीली गैस से 4 की मौत:सेप्टिक टैंक में सोना-चांदी ढूंढने उतारे थे 8 सफाईकर्मी; 2 हॉस्पिटल में भर्ती
    Next Article
    Wildfire sweeps through historic Fort Stanton site in New Mexico

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment