तमिलनाडु में फ्लाइओवर का स्लैब अपनी जगह से खिसका:चेन्नई-बेंगलुरु नेशनल हाईवे पर बना है, 3 किमी जाम लगा; एक्सपर्ट आज जांच करेंगे
1 month ago

तमिलनाडु के होसुर में एक फ्लाईओवर का स्लैब अपनी जगह से खिसक गया। इससे सड़क पर करीब तीन किमी लंबा जाम लग गया। वाहनों को सर्विस रोड का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है। यह फ्लाईओवर बेंगलुरु-चेन्नई नेशनल हाईवे पर बना है और कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से सिर्फ 40 किमी दूर है। सुरक्षा कारणों से फ्लाईओवर पर बेंगलुरु जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया। पुलिस ने बताया कि एक्सपर्ट्स का एक पैनल आज होसुर फ्लाईओवर की जांच करेगा। देखिए, फ्लाईओवर की 2 तस्वीरें...
Click here to
Read more