Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    दिल्ली CM रेखा गुप्ता पर घर में हमला:भाजपा ने AAP विधायक के साथ आरोपी की फोटो जारी की, पार्टी का जवाब- ये एडिटेड है

    22 hours ago

    1

    0

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह CM आवास में जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ। दिल्ली CM ने शाम करीब 6 बजे X पर लिखा, 'जनसुनवाई के दौरान मेरे ऊपर हुआ हमला दिल्ली की सेवा और जनता की भलाई के संकल्प पर कायराना प्रयास है। हमले के बाद सदमे में थी। अब बेहतर महसूस कर रही हूं।' वहीं, भाजपा विधायक हरीश खुराना ने घटना में आम आदमी पार्टी (AAP) के शामिल होने का दावा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट X पर गुजरात के AAP विधायक गोपाल इटालिया के साथ आरोपी की फोटो शेयर की। इस पर इटालिया ने कहा कि पुराने वीडियो से स्क्रीनशॉट्स लेकर उसे एडिट किया गया है। उन्होंने वीडियो का लिंक भी शेयर किया। आरोपी राजेशभाई खीमजीभाई सकरिया (41) गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। उस पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया गया है। CCTV वीडियो में दिखा आरोपी सोशल मीडिया में CCTV भी वायरल हो रहा है। इसमें खीमजीभाई 19 अगस्त को CM के शालीमार बाग निवास का रेकी करता हुआ दिख रहा है। प्रवेश वर्मा का दावा- आरोपी ने पहले रेकी की थी दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा- दिल्ली को एक ऐसी मुख्यमंत्री मिली है जो रोजाना अपने आवास पर जनसुनवाई कर रही हैं। दिल्ली-NCR से रोजाना 1000-2000 लोग CM के पास आते थे। आज जो हुआ वह बेहद निंदनीय है। हम मुख्यमंत्री से मिले, वह घायल थीं। उनकी MLC की गई। उन्होंने कहा- हमें पता चला है कि आरोपी व्यक्ति पिछले 24 घंटों से सीएम की रेकी कर रहा था, उसने गुप्ता के शालीमार बाग स्थित घर की भी रेकी की। रात सिविल लाइंस में भी गुजारी, ताकि वह मुख्यमंत्री से मिल सके। आज जब वह आया, तो उसके हाथ में कोई कागज नहीं था। उसने सीएम से मिलते ही हमला किया। CM के हाथ-पैर और सिर में चोट आई है। 2 स्केच में समझें घटना कैसे हुई... प्रत्यक्षदर्शी बोले- हमलावर मौके की तलाश में था पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दें... BJP, कांग्रेस, AAP नेताओं के बयान आरोपी रिक्शा चालक, मां बोली- मेरा बेटा पशु प्रेमी राजेशभाई खीमजीभाई सकरिया राजकोट के कोठारिया इलाके का रहने वाला है और रिक्शा चलाता है। राजकोट पुलिस उसके घर पहुंची। वहां उसकी मां मिली। उन्होंने कहा- मेरा बेटा पशु प्रेमी है। सुप्रीम कोर्ट के दिल्ली में कुत्तों को पकड़ने के आदेश दिए जाने के बाद से वह दुखी था। इसलिए वो दिल्ली गया था। 20 फरवरी 2025 को दिल्ली की CM बनी थीं रेखा गुप्ता 20 फरवरी 2025 को रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी थीं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्होंने AAP की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया। रेखा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से लंबे समय से जुड़ी हैं। वे दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रही हैं। दिल्ली के पूर्व CM केजरीवाल पर हमले हुए थे 1. 2024: पदयात्रा के दौरान पानी फेंका 30 नवंबर 2024 को दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में केजरीवाल पर एक शख्स ने पानी फेंका था। समर्थकों ने मौके पर ही आरोपी की पिटाई कर दी थी। दिल्ली पुलिस ने बताया था कि आरोपी का नाम अशोक झा है और वह खानपुर डिपो में बस मार्शल के पद पर तैनात है। 2. 2022: गुजरात में हुआ अटैक मार्च 2022 में गुजरात दौरे पर गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर किसी ने प्लास्टिक की बोतल फेंकी थी। हालांकि, केजरीवाल को बोतल लगी नहीं थी। पीछे से फेंकी गई बोतल उनके ऊपर से होते हुए दूसरी तरफ निकली थी। जिस जगह यह घटना हुई, वहां भीड़ थी इसलिए बोतल फेंकने वाले का पता नहीं चल सका था। 2019: दिल्ली में रोड शो के दौरान थप्पड़ मारा 6 साल साल 2019 में पहले केजरीवाल को रोड शो के दौरान एक युवक ने थप्पड़ मार दिया था। वे दिल्ली के मोती नगर में प्रचार करने पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवक ने केजरीवाल की गाड़ी पर चढ़कर उन्हें थप्पड़ मार दिया था। ...................... दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें... रेखा गुप्ता पहली बार विधायक बनीं, अब दिल्ली CM:RSS ने नाम बढ़ाया, आलाकमान की मंजूरी; महिला मुख्यमंत्री चुने जाने की 3 वजहें दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के तौर पर RSS ने रेखा गुप्ता का नाम सीएम पद के लिए आगे बढ़ाया था। इसके बाद बीजेपी ने उनके नाम पर मुहर लगाई थी। रेखा ने छात्र राजनीति से करियर की शुरुआत की, दो बार विधायक का चुनाव हार चुकी हैं। फिर भी 3 वजहें हैं, जिसके चलते उन्हें मुख्यमंत्री चुना गया। पूरी खबर पढ़ें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    Clinical psychologist says ‘stress is not just psychological, it’s also physiological’; shares 5 easy ways to manage it
    Next Article
    मनीषा डेथ मिस्ट्री में लॉरेंस गैंग की एंट्री:गैंगस्टर की धमकी- पुलिस-सरकार इंसाफ दे वर्ना हम दिलाएंगे; लेडी टीचर का कल अंतिम संस्कार

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment