Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    विजिलेंस हिरासत में जालंधर विधायक की तबीयत बिगड़ी:रात में रमन अरोड़ा को सिविल अस्पताल लेकर पहुंची टीम, घर से मिले थे फर्जी नोटिस

    2 months ago

    14

    0

    पंजाब में भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किए गए विधायक रमन अरोड़ा की विजिलेंस हिरासत में अचानक तबीयत बिगड़ गई है। इलाज के लिए सिविल अस्पताल जालंधर से एक टीम जालंधर के विजिलेंस ऑफिस भेजी गई थी। वहां पर जब इलाज से फर्क नहीं लगा तो उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच रात के वक्त सिविल अस्पताल में लाया गया। सूत्रों के अनुसार विधायक के पेट में दर्द और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत थी। बता दें कि, विधायक रमन अरोड़ा से पूछताछ केस की परतें खुलती जा रहीं हैं। नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच के एटीपी सुखदेव वशिष्ठ द्वारा घरों पर लगाए जा रहे फर्जी नोटिसों की कापी विधायक के घर से बरामद हुई है। विजिलेंस मान रही है कि उक्त नोटिस रमन अरोड़ा की शह पर ही चिपकाए जा रहे थे। खुलासा हुआ है कि घरों पर बिना नगर निगम के डायरी नंबर के ये नोटिस लगाए जा रहे थे। नोटिस की कापी सामने आने के बाद अब मामले ने और तूल पकड़ लिया है, क्योंकि जिन जिन लोगों के घरों दुकानों पर ये नोटिस लगाए गए हैं, अब वह भी शिकायतें करने आगे आ सकते हैं। विजिलेंस की हिरासत में विधायक रमन अरोड़ा की तबीयत बिगड़ी है। विधायक के घर से बरामद किए गए फर्जी नोटिस.... पुलिस से फर्जी CBI अधिकारी को भी छुड़ाने का आरोप सूत्रों के अनुसार जालंधर में पुलिस ने आज से करीब दस माह पहले एक फर्जी सीबीआई अधिकारी को गिरफ्तार किया था। फर्जी CBI अधिकारी बनकर घूम रहे युवक को से CBI का फर्जी आई-कार्ड भी बरामद हुआ है। पुलिस की पूछताछ में पता चला था कि उक्त व्यक्ति फर्जी और सीबीआई का आईकार्ड भी फर्जी है। अब जब विजिलेंस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि विधायक के कहने पर ही ये मामला भी रफा दफा किया गया था। हालांकि इसे लेकर विजिलेंस फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हालांकि इस पर भी विजिलेंस की जांच जारी है। 6 घंटों तक घर में चली थी सर्च शुक्रवार को करीब 6 घंटों तक विजिलेंस की टीम रमन अरोड़ा के घर के अंदर सर्च करती रही। सर्च के दौरान रमन अरोड़ा के समधी राजू मदान और उनके पीए रोहित के घर पर भी रेड की गई है। राजू मदान तो घर पर नहीं मिले, मगर रोहित को विजिलेंस ने अपने हिरासत में ले लिया था। उन्हें भी आज अरोड़ा के साथ ही पेश किया जाएगा। बता दें कि, विधायक का केस कुछ दिन पहले गिरफ्तार किए ATP से जुड़ा हुआ है। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक विधायक पर आरोप है कि जालंधर नगर निगम के जरिए उन्होंने लोगों को नोटिस भिजवाए। फिर रुपए लेकर नोटिसों को रफा-दफा करा दिया। इस मामले में FIR भी दर्ज की जा चुकी है। विधायक की सुरक्षा वापस ली गई थी अरोड़ा पर एक्शन की तैयारी पहले ही शुरू हो चुकी थी। कुछ दिन पहले ही अरोड़ा की सिक्योरिटी वापस ले ली गई थी। AAP नेता एवं सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन सन्नी आहलूवालिया ने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि रमन अरोड़ा को अरेस्ट कर लिया गया है। हालांकि रमन अरोड़ा के वकील ने रेड के दौरान गिरफ्तारी से इनकार किया था। हैरानी की बात है कि 4 दिन पहले विधानसभा की नई कमेटियां गठित की गई थीं। इसमें रमन अरोड़ा को भी पब्लिक अंडरटेकिंग कमेटी का सदस्य बनाया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPL 2025: Sunil Narine makes T20 history with this rare bowling feat vs SRH
    Next Article
    Israel's US ambassador called home over interview remarks

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment