17 राज्यों में पहुंचा मानसून:MP-राजस्थान में आंधी-बारिश; महाराष्ट्र में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 5 दिन में 16 की मौत
2 months ago

मानसून देश के 17 राज्यों में पहुंच चुका है। इसने नॉर्थ की सेवन सिस्टर कहे जाने वाले राज्यों असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा को कवर कर लिया है। मौसम विभाग ने इन सात राज्यों समेत केरल और कर्नाटक में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून अगले दो दिनों में पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। मध्य प्रदेश में ज्यादातर इलाकों में 3 दिन तक आंधी और भारी बारिश का अलर्ट है। कुछ जिलों में हवा की रफ्तार 60km प्रति घंटा तक रहेगी। IMD ने अगले 3-4 दिनों में केरल के 8 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट भी जारी किया है, जिसमें पथानामथिट्टा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड शामिल हैं।तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलप्पुझा, त्रिशूर, पलक्कड़ और मलप्पुरम ऑरेंज अलर्ट है। इधर दिल्ली में आंधी और तूफान के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश में ओले गिर सकते हैं। जबकि राजस्थान में धूल भरी आंधियां चलने और हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। यानी यहां 45 डिग्री तक तापमान पहुंच सकता है। महाराष्ट्र सरकार की एक रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में मानसून की एंट्री के बाद पिछले पांच दिनों में भूस्खलन, बिजली गिरने, पेड़ या घर गिरने जैसी बारिश से जुड़ी घटनाओं में 16 लोगों की मौत हो गई है। राज्यों में बारिश का असर... राज्यों में मौसम की तस्वीरें... बंगाल की खाड़ी पर बना डीप डिप्रेशन बंगाल-बांग्लादेश से आगे बढ़ा IMD के अनुसार, गुरुवार को पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों से दूर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव लगभग उत्तर की ओर बढ़ा और पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों को पार कर गया। इसके चलते अगले 24 घंटों में असम में भारी बारिश की संभावना है। सबसे ज्यादा असर कछार, हैलाकांडी, श्रीभूमि, धुबरी, दक्षिण सालमारा, गोलपारा, बारपेटा, बोंगाईगांव, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, कोकराझार, चिरांग, बजाली, बक्सा, तामुलपुर, नलबाड़ी, कामरूप (मेट्रो), कामरूप, दरांग, उदलगुरी, मारीगांव, नागांव, होजाई, सोनितपुर, दिमा हसाओ में रहेगा। राज्यों में मौसम का हाल... राजस्थान के 18 जिलों में आज बारिश का अलर्ट: 9 जिलों में पड़ेगी भीषण गर्मी राजस्थान के 18 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना है। मौसम में बदलाव का यह दौर अगले दो से तीन तक बना रह सकता है। गुरुवार को बीकानेर, सीकर, करौली, बाड़मेर, जैसलमेर समेत कई जिलों में बारिश हुई। कई जिलों में धूल भरी आंधी चली। बाड़मेर में गुरुवार शाम करीब 1 घंटे तक बारिश का दौर चला। पढ़ें पूरी खबर... MP के 36 जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट: भोपाल, ग्वालियर-जबलपुर में भी गिरेगा पानी मौसम विभाग ने भोपाल, ग्वालियर-जबलपुर समेत 36 जिलों में अलर्ट जारी किया है। नरसिंहपुर समेत 6 जिलों में आंधी की रफ्तार 60 किमी प्रतिघंटा तक रहेगी। इससे पहले गुरुवार को 10 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी और बारिश का दौर जारी रहा। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा में बारिश का अलर्ट है। पढ़ें पूरी खबर... हरियाणा के एक जिले में बारिश, 4 में बादल छाए: 9 जगह धूल भरी आंधी और बारिश का अलर्ट हरियाणा में आज सुबह फतेहाबाद के जाखल में बारिश हो रही है। इससे सड़कों पर पानी भर गया है। वहीं महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, जींद और करनाल में बादल छाए हैं। बारिश हो सकती है। हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला में तेज धूल भरी हवाएं चलने और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर... पंजाब के 10 शहरों का तापमान 40°C पार: 12 जिलों में ऑरेंज व यलो अलर्ट जारी पंजाब में गर्मी से लगातार तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। औसतन तापमान में 0.9 डिग्री की बढ़ौतरी हुई है। सबसे ज्यादा तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस बठिंडा में रिकॉर्ड किया गया। आज पंजाब के 20 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। 12 जिले ऐसे हैं, जहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 8 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर... बिहार के 32 जिलों में आज हल्की बारिश का अलर्ट: 40KM/h से चल सकती है हवा बिहार के 32 जिलों में आज यानी शुक्रवार को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में हवा के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बीते 24 घंटे में भागलपुर समेत चार जिलों में बारिश हुई। वहीं, बाकी जिलों में तपिश बनी रही। पढ़ें पूरी खबर... झारखंड में 2 जून तक बारिश का अनुमान: आज भी तेज हवा के साथ हो सकती है बरसात गुरुवार को गोड्डा और पाकुड़ में तेज हवा के साथ बारिश हुई। वहीं, कई जिलों में बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के विभिन्न इलाकों में 2 जून तक गरज के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है। साथ ही तेज रफ्तार में हवा के चलने और वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
Click here to
Read more