आज रक्षाबंधन, 297 साल बाद खास संयोग:भद्रा का साया नहीं; पंडित वत्स बोले- डेढ़ घंटे तक राहुकाल; बहनें उससे पहले या बाद में बांधें राखी
18 hours ago

आज रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं है। बहनें पूरे दिन भाइयों को रक्षा सूत्र बांध सकेंगी। हालांकि सुबह डेढ़ घंटा राहुकाल के दौरान राखी बांधने से बचना होगा। कुरुक्षेत्र में धार्मिक शोध केंद्र के अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य पंडित ऋषभ वत्स के बताया कि राखी श्रावण मास की पूर्णिमा पर होने वाला त्योहार है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार दोपहर 2 बजे से आज दोपहर सवा एक बजे तक पूर्णिमा रहेगी। सूर्योदय के बाद भद्रा बिल्कुल भी नहीं रहेगी। इसलिए रक्षा सूत्र पर उसका कोई असर नहीं पड़ेगा। इसके अलावा इस साल रक्षाबंधन पर खास संयोग भी है। भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक का ये पर्व इस बार श्रवण नक्षत्र, सौभाग्य योग, करण, मकर राशि में चंद्रमा और पूर्णिमा तिथि में मनाया जाएगा। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, ऐसा योग 297 साल बाद बना है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक ग्रहों की वर्तमान स्थिति 1728 में बने दुर्लभ संयोग को दोहरा रही है। रक्षाबंधन पर 8 ग्रह उन्हीं राशियों में रहेंगे, जिनमें 1728 में थे। इनमें सूर्य कर्क, चंद्र मकर, मंगल कन्या, बुध कर्क, गुरु और शुक्र मिथुन, राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में रहेंगे। ऐसे अद्भुत योग शताब्दियों में एक बार ही बनते हैं। जिससे इस बार का रक्षाबंधन और भी पुण्य फलदायी माना जा रहा है। पंडित ऋषभ वत्स की रक्षाबंधन पर 3 बड़ी बातें मां को समर्पित करेंगे 51 फुट लंबी राखी
हरियाणा के एकमात्र शक्तिपीठ देवी कूप भद्रकाली मंदिर में हर साल की तरह रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाएगा। सुबह 11 बजे मां को 51 फुट लंबी राखी अर्पित की जाएगी। सुबह सबसे पहले मां की मंगला आरती होगी। दोपहर को मां को भोग लगाने के बाद भंडारा शुरू होगा। सर्वार्थ सिद्धि योग भी इसी दिन
शनिवार को श्रवण नक्षत्र होने से सर्वार्थ सिद्धि योग बनेगा। इस योग का समय दोपहर 2:40 तक रहेगा। इस दौरान पर्व काल तो मनेगा ही इसके बाद भी सायं काल में शुभ योग रहेंगे, जिनमें रक्षा सूत्र बांधा जा सकेगा। इसके अलावा कुल परंपरा के अनुसार समय के निर्धारण से रक्षा सूत्र बांधना उचित होगा। ******************
ये खबर भी पढ़ें... राखी बांधने के 3 मुहूर्त, जानिए पूजा की थाली में क्या-क्या रखें, राखी बांधने की विधि और मंत्र आज राखी बांधने के 3 शुभ मुहूर्त रहेंगे। जानिए राखी बांधने के शुभ मुहूर्त, विधि, मंत्र, राखी बांधने की विधि, कौन किसे रक्षासूत्र बांध सकता है…(पूरी खबर पढ़ें)
Click here to
Read more