Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    पेपर लीक में पूर्व सीएम अशोक गहलोत का PSO गिरफ्तार:सब इंस्पेक्टर का पेपर खरीदा था, SOG ने राजकुमार यादव के बेटे को भी पकड़ा

    5 hours ago

    1

    0

    एसओजी ने शनिवार देर रात SI पेपर लीक से जुड़े मामले में राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) राजकुमार यादव और उसके बेटे भरत यादव को गिरफ्तार किया है। राजकुमार यादव और उसके बेटे भरत यादव को तीन दिन की रिमांड पर भेजा गया है। एसओजी रात से दोनों से पूछताछ कर रही है। अब तक जांच में सामने आया है कि राजकुमार यादव ने बेटे के लिए सब इंस्पेक्टर का पेपर खरीदा था। राजकुमार यादव का बेटा भरत यादव भर्ती एग्जाम में पास हो गया था। इसके बाद फिजिकल में फेल हो गया। अशोक गहलोत के सीएम रहने के दौरान राजकुमार यादव उनकी सुरक्षा में तैनात था। प्रदेश में बीजेपी सरकार बनने के बाद अशोक गहलोत का PSO लग गया था। इन्हें कोर्ट में पेश कर दिया गया है। अब रिमांड पर लिया जाएगा। पूर्व मंत्री के निजी सचिव से लिया था पेपर राजकुमार यादव पिछली कांग्रेस सरकार में तत्कालीन केबिनेट मंत्री महेंद्रजीत मालवीय के पीएसओ भी रह चुके हैं। मालवीय के निजी सचिव कुंदन कुमार पांड्या से राजकुमार की दोस्ती थी। इस दौरान बाबूलाल कटारा को आरपीएससी सदस्य बना दिया गया था। कुंदन कुमार पांड्या ने सब इंस्पेक्टर भर्ती का पेपर बाबूलाल कटारा से लेकर अपने दो जानकारों को दिया था। इसमें से एक राजकुमार यादव था। राजकुमार ने अपने बेटे भरत यादव को पेपर दिया। बता दें कि कुंदन कुमार पांड्या को 5 जून को गिरफ्तार किया जा चुका है। ....... ये खबर भी पढ़ें... SI भर्ती के 1015 पदों के लिए कल से आवेदन:अगले साल हो सकती है एग्जाम, साल 2021 की वैकेंसी अब तक पेपरलीक में घिरी राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से निकाली गई उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर के 1015 पद के लिए आवेदन कल यानि 10 अगस्त से शुरू होंगे। इसके लिए आवेदन की लास्ट डेट 8 सितंबर तक है। आयोग ने इसके लिए एग्जाम की डेट 5 अप्रैल 2026 प्रस्तावित है। साल 2021 में निकाली गई सब इंस्पेक्टर व प्लाटून कमांडर के 859 पदों पर भर्ती परीक्षा में पेपर लीक के आरोप लगे। पूरी खबर पढ़ें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑपरेशन अखल-पंजाब के दो जवान कुलगाम में शहीद:1 की 4 महीने पहले हुई शादी, दूसरे का रक्षाबंधन पर बहनें कर रही थीं इंतजार
    Next Article
    एंटी-ड्रोन सिस्टम वाला पहला राज्य बना पंजाब:केजरीवाल बोले-जितना भी बड़ा नेता हो, नशे से बनी प्रॉपर्टी होगी जब्त; कोई बख्शा नहीं जाएगा

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment