आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, मथुरा में 25 लाख ने दर्शन किए:सोने से बनाए ठाकुर जी के वस्त्र, वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के बाहर लंबी कतारें
1 day ago

देशभर में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। मथुरा-वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम है। मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान में शाम तक 25 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे। वृंदावन में 10 लाख भक्त मौजूद हैं। बांके बिहारी मंदिर के बाहर दर्शन करने वालों की लंबी लाइनें लगी हैं। श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर ठाकुरजी को अर्पित होने वाली पोशाक को 6 महीने में मथुरा के कारीगरों ने तैयार किया है। इसमें सोने-चांदी के तारों का इस्तेमाल किया गया है। कपड़े में इंद्रधनुष के 7 रंगों को रखा गया है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर को 'ऑपरेशन सिंदूर' की थीम पर सजाया गया है। जिस फूल बंगला में ठाकुरजी विराजे हैं, उसे सिंदूरी फूलों से सजाया गया है। ये फूल कोलकाता और बेंगलुरु से मंगाए गए हैं। जन्माष्टमी पर घर बैठे श्रीकृष्ण के दर्शन और पूजा: गर्भगृह में वर्चुअल प्रवेश, विधि-विधान से पूजन और आरती करें मथुरा में जन्मस्थान के बाहर भारी भीड़; मंदिर के गर्भगृह को जेल जैसा सजाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज, जन्मोत्सव मुहूर्त रात 12 बजे से: जानिए आसान पूजा विधि, मंत्र और व्रत के नियम द्वारकाधीश मंदिर में जन्माष्टमी: जगत मंदिर को रोशनी से सजाया गया, रात 2.30 बजे तक होंगे द्वारकाधीश भगवान के दर्शन राजस्थान: पांच साल तक श्रीनाथजी नाथद्वारा में नहीं रहे: मराठाओं ने चिट्ठी लिखकर दी थी धमकी-श्रीनाथ जी को लूटेंगे देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं...
Click here to
Read more