Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    अग्निवीर योजना लाने वाले अजय कुमार बने UPSC चेयरमैन:सबसे लंबे समय तक रक्षा सचिव, CDS पद बनाया; IIT से इंज‍ीनियरिंग, USA से PhD

    2 months ago

    14

    0

    केंद्र सरकार ने पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार को UPSC यानी यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। वो अक्‍टूबर 2027 तक इस पद पर बने रहेंगे। मंगलवार, 14 मई को कार्मिक मंत्रालय की तरफ से जारी एक आदेश में बताया गया कि केंद्र सरकार के इस फैसले पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी मुहर लगा दी है। इनसे पहले प्रीति सूदन UPSC की चेयरमैन थीं, जिनका कार्यकाल 29 अप्रैल को खत्म हुआ। IIT से इंज‍ीनियरिंग, USA से PhD की अजय कुमार ने IIT कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में B.Tech किया। इसके बाद अप्‍लाइड इकोनॉमिक्‍स से मास्‍टर्स किया और यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा, USA से बिजनेस एडमिनिस्‍ट्रेशन में PhD की। भारतीय राष्ट्रीय इंजीनियर्स एकेडमी के फेलो भी रह चुके हैं। केरल सरकार में संभाले अहम पद डॉ. कुमार ने अपने प्रशासनिक करियर की शुरुआत केरल की KELTRON कंपनी में की। वे पलक्‍कड़ जिले के कलेक्टर भी रहे। वो केरल सरकार के IT डिपार्टमेंट में प्रमुख सचिव रहे। रिटायरमेंट के बाद वो कई स्टार्टअप्स से मेंटोर के तौर पर भी जुड़े। MGF-कवच के फाउंडर हैं और इसके लिए 250 करोड़ रुपए का फंड भी रेज कर चुके हैं। इसके अलावा IIT कानपुर में वो विजिटिंग प्रोफेसर भी हैं। ये अवार्ड्स मिल चुके हैं... अनुराधा प्रसाद को UPSC का मेंबर बनाया अजय कुमार के साथ अनुराधा प्रसाद को सदस्य नियुक्त किया गया है। UPSC का काम काम सिविल सर्विस ऑफिसर जैसे IAS, IPS, IFS को अपॉइंट करने का होता है। इसमें 10 मेंबर्स होते हैं जिसे चेयरमैन लीड करता है। वर्तमान में UPSC में 2 मेंबर्स का पद खाली है। नोटिफिकेशन के अनुसार अजय कुमार का अपॉइंटमेंट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अप्रूव किया है। UPSC चेयरमैन अपने पद पर 6 साल तक या 65 साल की उम्र तक बना रहता है। ऐसी ही और खबरें पढ़ें... CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी: 10वीं में 93.60%, 12वीं में 88.39% पास; लड़कियां लड़कों से आगे, Digilocker-Umang पर मार्कशीट CBSE यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    कश्मीर में नालंदा के जवान की सुसाइड की खबर:शोपियां मुठभेड़ में नहीं थे शामिल, परिवार ने कहा-मौत की वजह पता नहीं
    Next Article
    पठानकोट में संदिग्ध व्यक्ति गिरफ्तार:जम्मू पुलिस की सूचना पर कार्रवाई, पूजा एक्सप्रेस से आ रहा था, स्टेशन पर उतरते ही पकड़ा

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment