असम CM बोले- राहुल गांधी देशविरोधी:वे सिर्फ पाकिस्तानी-बांग्लादेशी मुसलमानों के साथ हैं, कहा- कांग्रेस कामाख्या मंदिर का सम्मान नहीं करती
3 hours ago

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को कहा- कांग्रेस नेता राहुल गांधी देशविरोधी हैं। वे सिर्फ बांग्लादेशी और पाकिस्तानी मुसलमानों के साथ हैं। भारतीय हिंदुओं और यहां तक की भारतीय मुसलमानों के साथ भी नहीं हैं। सरमा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस असम के कामाख्या मंदिर और महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव जैसे प्रतीकों का सम्मान नहीं करती। बोडोलैंड में एक चुनावी सभा के दौरान मीडिया से बातचीत में सीएम सरमा ये बातें कही। सरमा बोले- प्रियंका का असम दौरे से उनको आपत्ति नहीं
प्रियंका गांधी के असम दौरे को लेकर सीएम सरमा ने कहा- उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा, 'मुझे प्रियंका गांधी के असम आने से कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन असम की सेल्फ हेल्प ग्रुप (SHG) की महिलाएं प्रियंका गांधी से 100 गुना आगे हैं। हमारी महिलाएं लारू, पीठा (पारंपरिक असमिया मिठाई) बनाती हैं, खेतों में काम करती हैं, और बच्चों को स्कूल-कॉलेज भेजती हैं। प्रियंका गांधी उनसे मुकाबला कैसे करेंगी? सरमा ने कहा- प्रियंका धुबरी को असम मानते हैं
असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने बताया था कि पार्टी सांसद प्रियंका गांधी ने असम खासकर धुबरी आने वाली हैं। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार किया था। सरमा ने कहा- वे धुबरी को असम मानते हैं। धुबरी जाने में कोई समस्या नहीं है। लेकिन पहले कामाख्या, बटाद्रवा, चराईदेव मोइदम और रंग घर जाने की बात होनी चाहिए और फिर धुबरी की।
Click here to
Read more