असम CM बोले- राहुल गांधी देशविरोधी:वे सिर्फ पाकिस्तानी-बांग्लादेशी मुसलमानों के साथ, कहा- कांग्रेस कामाख्या मंदिर का सम्मान नहीं करती
3 hours ago

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को कहा- कांग्रेस नेता राहुल गांधी देशविरोधी हैं। वे सिर्फ बांग्लादेशी और पाकिस्तानी मुसलमानों के साथ हैं। राहुल भारतीय हिंदुओं और यहां तक की भारतीय मुसलमानों के साथ भी नहीं हैं। हिमंत बिस्वा सरमा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस असम के कामाख्या मंदिर और महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव जैसे प्रतीकों का सम्मान नहीं करती। बोडोलैंड में एक चुनावी सभा के दौरान मीडिया से बातचीत में सीएम सरमा ये बातें कही। सरमा बोले- प्रियंका के असम दौरे से आपत्ति नहीं
प्रियंका गांधी के असम दौरे को लेकर सीएम सरमा ने कहा- उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा, 'मुझे प्रियंका गांधी के असम आने से कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन असम की सेल्फ हेल्प ग्रुप (SHG) की महिलाएं प्रियंका गांधी से 100 गुना आगे हैं। हमारी महिलाएं लारू, पीठा (पारंपरिक असमिया मिठाई) बनाती हैं, खेतों में काम करती हैं, और बच्चों को स्कूल-कॉलेज भेजती हैं। प्रियंका गांधी उनसे मुकाबला कैसे करेंगी।' सरमा ने कहा- प्रियंका धुबरी को असम मानती हैं
असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने बताया था कि पार्टी सांसद प्रियंका गांधी असम के धुबरी आने वाली हैं। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार किया था। इसपर सरमा ने कहा- प्रियंका धुबरी को असम मानती हैं। धुबरी जाने में कोई समस्या नहीं है। लेकिन पहले कामाख्या, बटाद्रवा, चराईदेव मोइदम और रंग घर जाने की बात होनी चाहिए और फिर धुबरी की। राहुल ने कहा था- असम CM सबसे भ्रष्ट, उनकी आंखों में डर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 15 जुलाई को असम दौर पर थे। इन दौरान उन्होंने कहा था- हिमंत बिस्वा सरमा खुद को असम का मुख्यमंत्री नहीं, राजा समझते हैं। उन्होंने कहा था- हिमंत बिस्व सरमा सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं। किसी दिन उन्हें इसका हिसाब देना होगा। कुछ ही समय में कांग्रेस के बब्बर शेर उन्हें जेल पहुंचाएंगे। इसका डर उनकी आंखों में साफ दिख रहा है, क्योंकि अब न मोदी और न ही शाह उन्हें बचा पाएंगे। पूरी खबर पढ़ें... --------------------------- ये खबर भी पढ़ें... BJP नेता बोले- असम कभी मिया लैंड नहीं बनेगा:बंगाली मूल के मुसलमानों ने हिंदुओं को अल्पसंख्यक बना दिया; यहां मूल निवासी खतरे में असम प्रदेश भाजपा ने एक में कहा है कि CM हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार मिया लैंड बनाने के सपने को कभी साकार नहीं होने देगी। बंगाली मूल के मुसलमानों के अवैध कब्जे वाली हर जमीन को मुक्त कराना और हर अवैध बांग्लादेशी घुसपैठिए को असम से बाहर निकालना भाजपा की पहली और असली जिम्मेदारी है। पूरी खबर पढ़ें...
Click here to
Read more