Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    असम में लैंडस्लाइड से 5 की मौत:बाढ़ से 10 हजार लोग प्रभावित; मिजोरम में 5 घर, 1 होटल ढहे; सिक्किम में चट्टान खिसकी, घर मलबे में बदले

    2 months ago

    13

    0

    मानसून नॉर्थ ईस्ट राज्यों में पहुंच चुका है। असम, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम में भारी बारिश हो रही है। असम में पिछले 24 घंटों में कामरूप जिले में लैंडस्लाइड के चलते पांच लोगों की मौत हो गई। बाढ़ से 10 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। मिजोरम के लॉन्ग्टलाई शहर में लैंडस्लाइड के कारण पांच घर और एक होटल ढहने से कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। उधर सिक्किम में भारी बारिश के कारण थेंग और चुंगथांग इलाकों में लैंडस्लाइड हुई। कई घर मलबे में दब गए। मेघालय में शुक्रवार को तेज बारिश से पूर्वी खासी हिल्स जिले में लैंडस्लाइड हुई। एक महिला की मौत हो गई। एक व्यक्ति पानी में डूब गया। मावकिनरू ब्लॉक में पेड़ के नीचे दबने से 15 साल के लड़के की जान चली गई। जम्मू-कश्मीर में शनिवार को बर्फबारी हुई। इसके चलते गुरेज-बांदीपुरा रोड और मुगल रोड पर ट्रैफिक रोक दिया गया है। हिमाचल प्रदेश में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट है। इसे देखते हुए स्थानीय लोगों और टूरिस्ट को एडवाइजरी जारी की गई है। मई में मानसून की दस्तक ने बारिश का नया रिकॉर्ड बना दिया है। देश में 30 मई तक 116.6 मिमी बारिश दर्ज हुई है जो मई में सबसे अधिक बारिश का रिकॉर्ड है। पिछला रिकॉर्ड 1990 का था, तब 110.7 मिमी बारिश हुई थी। सामान्य रूप से मई में औसतन 61.4 मिमी बारिश होती है। राज्यों से मौसम की तस्वीरें... राज्यों के मौसम का हाल... राजस्थान: 7 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट; बाड़मेर में 6 साल का रिकॉर्ड टूटा मौसम केंद्र जयपुर ने 31 मई को 7 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। 1 जून को भी 17 जिलों बारिश का अलर्ट है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 2 जून को एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा, जिसके असर से दो दिन राजस्थान के अधिकांश जिलों में आंधी-बारिश की गतिविधियां फिर से बढ़ेगी। पूरी खबर पढ़ें... मध्यप्रदेश: भोपाल समेत 21 जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, PM के कार्यक्रम के पंडाल में सीवेज सिस्टम बनाया मध्यप्रदेश में नौतपा के सातवें दिन, शनिवार को भी तेज आंधी और बारिश का दौर रहेगा। मौसम विभाग ने भोपाल समेत 21 जिलों में अलर्ट जारी किया है। इधर, शनिवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भोपाल आ रहे हैं। उनके कार्यक्रम और बारिश के अलर्ट के चलते पांडाल के आसपास सीवेज सिस्टम बनाया गया है। ताकि, बारिश होती है तो पानी पांडाल में न पहुंचे। पूरी खबर यहां पढ़ें... बिहार: रक्सौल में बारिश, 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना में छाएंगे बादल रक्सौल में आज यानी शनिवार सुबह तेज बारिश हुई, वहीं जहानाबाद में बादल छाए हैं, ठंडी हवा चल रही है। इस बीच मौसम विभाग ने 10 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। हवा की रफ्तार 40KM/H रहने की संभावना है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें... पंजाब: 8 जिलों में यलो अलर्ट, तेज हवाओं व बारिश के बाद तापमान में 3.2 डिग्री गिरा तापमान भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज भी पंजाब में मौसम को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश के साथ लगते 7 जिलों में आज बारिश व तेज हवाएं चलने का अनुमान है। राज्य में बीते दिन हुई बारिश व तेज हवाओं के बाद अधिकतम तापमान में औसतन 3.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जो सामान्य से कम है। पूरी खबर यहां पढ़ें... हरियाणा: 17 जिलों में आज बारिश, 5 में मौसम रहेगा खुश्क, प्रदेश के तापमान में 4.2 डिग्री की गिरावट हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज (शनिवार को) प्रदेश के 17 जिलों में बारिश होने की संभावना है, जबकि 5 जिलों में मौसम खुश्क रहेगा। बादल छाए रहने, गरज व चमक के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाएं भी चलने का अनुमान है। इसके चलते प्रदेश का तापमान गिर सकता है और लोगों को गर्मी से भी राहत मिली रहेगी। पूरी खबर यहां पढ़ें... हिमाचल: 2 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 60 kmph की रफ्तार से चलेगा तूफान हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की चेतावनी है। इसे देखते हुए स्थानीय लोगों सहित टूरिस्ट को एडवाइजरी जारी की गई है। 31 मई से 1 जून को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 31 मई को कांगड़ा, चंबा, मंडी और कुल्लू जिला को चेतावनी दी गई है, जबकि सोलन, सिरमौर और शिमला जिला में कल को लिए अलर्ट दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें... छत्तीसगढ़: रायपुर में तेज बारिश, 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट: धमतरी, महासमुंद में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी छत्तीसगढ़ में आज रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, रायपुर, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, कोंडागांव, बस्तर और दंतेवाड़ा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। बिजली गिर सकती है। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    World No Tobacco Day: Expert shares 5 ways smoking actively damages your mental health
    Next Article
    भोपाल पहुंचे पीएम मोदी, महिला सम्मेलन में शामिल होंगे:एमपी की पहली मेट्रो, दतिया और सतना एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment