Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    भाजपा बोली- कांग्रेस ने पाकिस्तान से समझौता किया था:1994 में लागू हुआ, सैन्य मूवमेंट की जानकारी देते थे; वे असली देशद्रोही, केस दर्ज हो

    2 months ago

    13

    0

    ऑपरेशन सिंदूर से पहले पाकिस्तान को भारत की तरफ से दी गई जानकारी पर राहुल गांधी लगातार सवाल उठा रहे हैं। अब भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने 1994 में भारत-पाकिस्तान के बीच लागू हुए समझौते की याद दिलाई और कहा, असली देशद्रोही तो कांग्रेसी हैं। निशिकांत ने कहा कि, 1991 में कांग्रेस ने चंद्रशेखर के नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन दिया था तब भारत-पाकिस्तान के बीच एक समझौता हुआ था। 1994 में पी.वी. नरसिम्हा राव की सरकार आई तो ये समझौता लागू हुआ। इसके तहत सेना, नौसेना कहां तैनात होगी और वायु सेना कैसे काम करेगी। ये बातें दुश्मन देश से शेयर की जाती थीं। भाजपा सांसद ने सवाल किया कि, क्या ये सारी बातें देशद्रोह नहीं हैं? कांग्रेस ने सिर्फ वोट बैंक की राजनीति के लिए देश को धोखा दिया। भारत को देशद्रोह का मामला शुरू करना चाहिए और उन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करनी चाहिए जिन्होंने यह समझौता किया। दरअसल राहुल गांधी ने 19 मई को सोशल मीडिया पर लिखा था कि सैन्य कार्रवाई से पहले पाकिस्तान को इसकी जानकारी देना अपराध है। विदेश मंत्री ने सार्वजनिक रूप से स्वीकारा कि सरकार ने ऐसा किया। उन्हें किसने अधिकार दिया? इसके चलते हमें वायुसेना को कितने विमान गंवाने पड़े? भारत-पाकिस्तान विवाद और ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े अपडेट पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bold prediction! 'Dice favours Virat Kohli’
    Next Article
    27 नक्सलियों के एनकाउंटर के बाद जवानों का जश्न VIDEO:नाच-गाकर रंग-गुलाल उड़ाए, परिजनों ने आरती उतारी; 10 करोड़ का इनामी था बसवा राजू

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment