भरतपुर में 12 लोगों पर ढही मिट्टी, 3 की मौत:पानी की पाइप लाइन की साइट पर हादसा, अब भी 4 से ज्यादा ग्रामीण फंसे
1 month ago

भरतपुर में चंबल प्रोजेक्ट की पाइप लाइन डालने के दौरान मिट्टी ढहने से एक ही परिवार के 12 लोग दब गए। हादसे में 2 महिला और एक युवक की मौत हो गई है। अब तक 7 लोगों बाहर निकाला गया है। हादसा गहनौली थाना इलाके में रविवार सुबह करीब 8.30 बजे हुआ। थाना अधिकारी विजय सिंह ने बताया- जंगी के नगला के पास पाइप लाइन के लिए खुदाई की जा रही है। यहां से निकली मिट्टी को भरने के लिए फतेहपुर सीकरी (यूपी) के रहने वाले 10 से 12 लोग आए थे। सभी उट्टू गांव के रहने वाले हैं। मिट्टी भरने के दौरान हादसा हो गया। करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में उतरे थे जानकारी के अनुसार साइट पर करीब 10 फीट की खुदाई हुई है। ये सभी लोग इसी गड्ढे में उतरे थे। इसी दौरान टनों मिट्टी भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। हादसे की सूचना पर पहुंची जिला प्रशासन और ग्रामीणों ने 7 लोगों को मिट्टी से बाहर निकाला। इनमें से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इनमें से दो मृतकों की पहचान अनुकूल (22) और विमला देवी (45) के तौर पर हुई है। चोरी-छिपे मिट्टी लेने आए थे- सीओ चंबल योजना के खुदाई प्रोजेक्ट में उट्टू गांव के लोग चोरी छुपे मिट्टी लेने प्रोजेक्ट में उतर गए थे। बताया जा रहा है कि दो तीन लोगों को तुरंत गांव वालों को निकाल लिया था। फिलहाल 2 की मौत की जानकारी है। - अमित डोरिया, सीओ, उच्चैन
Click here to
Read more