भास्कर अपडेट्स:कन्नड़ लेखिका बानू मुश्ताक को इंटरनेशनल बुकर पुरस्कार मिला, हार्ट लैंप किताब के लिए मिला सम्मान
2 months ago

लेखिका, कार्यकर्ता और वकील बानू मुश्ताक को उनकी किताब 'हार्ट लैंप' के लिए इंटरनेशनल बुकर प्राइज मिला है। मंगलवार देर रात इसकी घोषणा की गई। इसी के साथ हार्ट लैंप बुकर प्राइज जीतने वाली पहली कन्नड़ किताब बन गई है। मुश्ताक ने लंदन के टेट मॉडर्न में आयोजित एक समारोह में दीपा भास्थी के साथ यह अवॉर्ड लिया। भास्थी ने उनकी किताब को कन्नड़ से अंग्रेजी में ट्रांसलेट किया है। इंटरनेशनल बुकर प्राइज के लिए मुश्ताक की किताब 'हार्ट लैंप' को दुनिया भर में छह किताबों में से चुना गया। यह लघुकथा का एक संग्रह है। इस किताब ने पारिवारिक और सामुदायिक तनावों को उकेरने वाली अपनी मजाकिया, जीवंत, बोलचाल की, मार्मिक और कटु शैली के कारण जजों को आकर्षित किया। आज की अन्य बड़ी खबरें... दिल्ली के निर्माण विहार कॉलोनी के स्कूल में आग लगी, पास की बिल्डिंग और कार को चपेट में लिया दिल्ली के प्रीत विहार थाना क्षेत्र के निर्माण विहार कॉलोनी में मंगलवार की रात एक प्राइवेट स्कूल में आग लग गई। स्कूल के पास खड़ी एक कार भी जल गई। मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियां ने आग पर काबू पाया। फायर ऑफिसर फिरोज खान ने बताया कि उन्हें रात 8.55 बजे कॉल आया था। स्कूल, बगल की एक बिल्डिंग और सड़क किनारे खड़ी एक कार में आग लग गई थी। आग बुझ गई है। अभी तक किसी के घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं है।
Click here to
Read more