भास्कर अपडेट्स:महाराष्ट्र की लाडकी बहिन योजना में 2200 से ज्यादा लाभार्थी सरकारी कर्मचारी, महिला-बाल विकास मंत्री ने बताया
2 months ago

महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने बताया कि लाडकी बहिन योजना के तहत करीब 2289 लाभार्थी सरकारी कर्मचारी पाए गए। करीब 2 लाख आवेदनों की जांच के बाद यह खुलासा हुआ। सोशल मीडिया X पर पोस्ट में मंत्री ने कहा कि यह पता चलने के बाद ऐसे लाभार्थियों को योजना से बाहर कर दिया गया है। लाभार्थियों के सत्यापन की एक नियमित प्रक्रिया होगी। 2024 में विधानसभा चुनावों से पहले महायुति सरकार ने अगस्त में मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना शुरू की थी। इसके तहत 21-65 साल की महिलाओं को 1500 रुपए की मासिक सहायता दी जाती है। यूपी के हरदोई में कार खाई में गिरी, 5 की मौत; 6 गंभीर उत्तर प्रदेश के हरदोई में 11 लोगों से भरी अर्टिगा कार खाई में गिर गई। भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। 6 की हालत गंभीर है। कार सवार लोग शादी से लौट रहे थे। कार के अंदर फंसे लोगों को शीशा तोड़कर निकाला गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) शाहाबाद में भर्ती करवाया गया। पूरी खबर पढ़ें... आज की अन्य बड़ी खबरें... गुजरात की 62 साल की महिला का यमुनोत्री धाम यात्रा के दौरान निधन, रास्ते में बीमार पड़ गई थीं यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान गुजरात की 62 वर्षीय महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने से शुक्रवार को मौत हो गई। बरकोट पुलिस के मुताबिक, कनकबेन पटेल यमुनोत्री मंदिर से पहले देव दर्शिनी के पास बीमार पड़ गईं। इसके बाद उनके परिवार ने स्टेट डिजास्टर रिजर्व फोर्स की मदद से उन्हें जानकीचट्टी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि पटेल गुजरात के आणंद जिले के मेघवा क्षेत्र की रहने वाली थीं। उत्तराखंड में केदारनाथ नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड; एक की मौत, पांच घायल उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में शुक्रवार को केदारनाथ नेशनल हाईवे पर हुए लैंडस्लाइड में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब छत्तीसगढ़ से आ रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पर कुंड के पास, गुप्तकाशी के नजदीक भूस्खलन हुआ। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव व राहत कार्य शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को गाड़ी से निकालकर पास के अगस्त्यमुनि अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जबकि तीन को मामूली चोटें आई हैं। मृतक की पहचान राजेश सिंह रावत (38) के रूप में हुई है, जो उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के लामबगांव का निवासी था। वह छत्तीसगढ़ से आए तीर्थयात्रियों को केदारनाथ लेकर जा रहा था। घायलों की उम्र 19 से 25 वर्ष के बीच है और वे सभी छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के रहने वाले हैं।
Click here to
Read more