भास्कर अपडेट्स:श्रीनगर एयरपोर्ट पर एयरलाइन कर्मियों से मारपीट करने वाला आर्मी ऑफिसर 5 साल के लिए बैन
19 hours ago

श्रीनगर एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट के चार कर्मचारियों से मारपीट करने वाले आर्मी ऑफिसर को 5 साल के लिए नेशनल नो फ्लाई लिस्ट में डाल दिया गया है। ऑफिसर पांच साल तक किसी भी डोमेस्टिक या इंटरनेशनल फ्लाइट में सफर नहीं कर सकेगा। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने मंगलवार को यह फैसला किया। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए हायर एजुकेशन के 21 टीचर्स चुने गए शिक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को घोषणा की कि हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट और पॉलिटेक्निक के 21 टीचर्स को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, 2025 के लिए चुना गया है। इनमें कर्नाटक, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात और महाराष्ट्र से दो-दो शिक्षक हैं। इसके अलावा पुडुचेरी, केरल, पंजाब, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, बेंगलुरु, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और नई दिल्ली से एक-एक शिक्षक को चुना गया है। आज की अन्य बड़ी खबरें... 2020 दिल्ली दंगों में 6 लोग बरी, कोर्ट ने कहा- आरोपियों के अधिकारों का हनन हुआ दिल्ली की एक कोर्ट ने मंगलवार को 2020 दिल्ली दंगों के केस में 6 लोगों को बरी कर दिया है। आरोप था कि ये सभी 25 फरवरी 2020 को दंगे और आगजनी में शामिल थे। कोर्ट ने कहा कि मामले में आरोपियों के अधिकारी का हनन हुआ है। इसको लेकर पुलिस आयुक्त से कार्रवाई की भी मांग की है। 41 पेज के फैसले में अदालत ने कहा, यह स्पष्ट है कि केवल मामले को सुलझाने के लिए आरोपियों के खिलाफ झूठा मामला बनाया गया। दिल्ली में 23 फरवरी 2020 को शुरू हुआ दंगा 25 फरवरी को जाकर थमा था। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में हुए इस दंगे में 42 लोगों की जान चली गई थी। इस दंगे में कुल 520 लोगों पर FIR दर्ज की गईं थीं। शाह बोले- सीमा से सटे इलाकों से अवैध धार्मिक अतिक्रमण हटाएं, यहां जनसंख्या परिवर्तन चिंता का विषय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को नई दिल्ली में दो दिवसीय वाइब्रेंट विलेजेस प्रोग्राम (VVP) कार्यशाला का उद्घाटन किया। इस दौरान शाह ने कहा कि सीमा से सटे इलाकों में कम से कम 30 किलोमीटर तक सभी अवैध धार्मिक अतिक्रमणों को हटाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय सीमा से सटे इलाकों में तय तरीके से जनसंख्या परिवर्तन हो रहा है। सीमा जिलों के कलेक्टरों को इस मुद्दे को गंभीरता से लेना होगा क्योंकि यह देश की सुरक्षा से सीधे जुड़ा है। शाह ने कहा कि वाइब्रेंट विलेजेस प्रोग्राम के तीन उद्देश्य हैं। पहला- सीमांत गांवों से पलायन रोकना, दूसरा- हर नागरिक को केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का 100% लाभ दिलाना और तीसरा- इन गांवों को राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने का साधन बनाना। महाराष्ट्र के नांदेड़ में महिला और उसके प्रेमी को परिजनों ने पकड़ा, पिता ने दोनों के हाथ बांधकर कुएं में फेंका महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक शादीशुदा महिला के परिवार वालों ने कथित तौर पर महिला और उसके प्रेमी को मिलते हुए पकड़ा। इसके बाद पिता और अन्य परिजनों ने दोनों की पिटाई की। फिर उनके हाथ बांधकर कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि महिला का शव बरामद कर लिया है जबकि प्रेमी के शव की तलाश जारी है। महिला के पिता, दादा और चाचा को हिरासत में लिया गया है। महिला की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। सोमवार को बोरजुन्नी गांव निवासी उसका प्रेमी गोलेगांव में उससे मिलने गया था। तभी परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया और महिला के मायके वालों को बुलाया और दोनों को उनके हवाले कर दिया। महिला और उसके प्रेमी की बोरजुन्नी जाते समय रास्ते में पिटाई की गई और एक कुएं में फेंक दिया। मणिपुर में 3 मिलिटेंट्स गिरफ्तार, राइफल-पिस्टल सहित कई हथियार और गोला-बारूद जब्त मणिपुर के इंफाल पूर्व और पश्चिम जिलों में सुरक्षाबलों ने प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े तीन मिलिटेंट्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि उन्होंने प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (PWG) के एक सक्रिय कार्यकर्ता को रविवार को इंफाल पश्चिम जिले के ताओथोंग खुनोउ इलाके से गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान ओइनम सोमेनचंद्र सिंह (41) के रूप में हुई है, जो दुकानों और आम जनता से जबरन वसूली में शामिल था। उसके पास से एक पिस्टल और एक मैगजीन जब्त की गई है। इसके अलावा प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के एक मिलिटेंट को रविवार को इंफाल पूर्व जिले के हुइकाप माखा लेइकाई से गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान फंजौबाम रामानंद सिंह (23) के रूप में हुई। केसीपी (MFL) के एक सक्रिय कार्यकर्ता को सोमवार को इंफाल पूर्व जिले के ताखेल से गिरफ्तार किया गया। सोमवार को काकचिंग जिले के सिंगटॉम गांव से हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटकों का एक जखीरा जब्त किया। जब्त हथियारों में एक इंसास राइफल, एक बोल्ट-एक्शन राइफल, दो 51 मिमी मोर्टार, दो देसी कार्बाइन, एक .32 पिस्तौल, सात IED, विभिन्न कैलिबर के 56 कारतूस, दो आंसू गैस के गोले और अन्य सामान शामिल हैं। AAP नेता सौरभ भारद्वाज के घर ईडी के छापे, हॉस्पिटल कंस्ट्रक्शन में करप्शन से जुड़ा है मामला आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज के घर समेत 13 ठिकानों पर ED छापेमारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन पर हॉस्पिटल कंस्ट्रक्शन में करप्शन के आरोप हैं। दिल्ली की एंटी-करप्शन ब्रांच (ACB) ने AAP सरकार के दौरान स्वास्थ्य ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पूर्व स्वास्थ्य मंत्रियों सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन के खिलाफ जून में केस दर्ज किया था। बाद में मामला ED को ट्रांसफर कर दिया गया था। केंद्रीय एजेंसी ने जुलाई में केस दर्ज किया था। RSS की शताब्दी वर्ष के मौके पर दिल्ली में होगा आयोजन, मोहन भागवत संवाद करेंगे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) अपनी शताब्दी वर्षगांठ के मौके पर 26 से 28 अगस्त तक दिल्ली में 3 दिन की लेक्चर सीरीज आयोजित कर रहा है। RSS के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अंबेकर ने बताया कि इस कार्यक्रम का नाम '100 इयर्स जर्नी ऑफ आरएसएस: न्यू होराइजन्स' रखा गया है। कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत संवाद करेंगे। कार्यक्रम का मकसद संघ की 100 साल की यात्रा और अनुभवों को समाज तक ले जाना है।
Click here to
Read more