Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    'बेटी का मुंडन कराने आया था, परिवार ही उजड़ गया':दीपक बोला-बच्ची की मौत; पिता लापता, वैष्णो देवी में आगरा के 9 लोगों की मौत

    18 hours ago

    1

    0

    मेरी पत्नी की टांग काट दी है। मेरी मम्मी खत्म हो गई। मेरी साली खत्म हो गई। अभी चार लोगों का पता नहीं है। मेरा पूरा परिवार उजड़ गया। 11 महीने की बच्ची है वो भी खत्म हो गई। मैं टॉयलेट करने गया था, इसलिए मैं बच गया। दो से तीन मिनट में हादसा हो गया। कोई सूचना भी नहीं दी गई थी कि यात्रा बंद कर दो। मेरा पूरा परिवार उजड़ गया। मैं अपनी बेटी का मुंडन कराने आया था। ये कहना है कि आगरा के दीपक का, जो अपनी बेटी का मुंडन कराने वैष्णो देवी गए थे। हादसे में उनकी मां सुनीता देवी (50), बेटी सेजल (11 माह) और साली भावना (11) की मौत हो गई। उनकी पत्नी का पैर कट गया है। पिता अर्जुन लापता है। दीपक हॉस्पिटल में एडमिट हैं। हादसे की सूचना के बाद से कुम्हारपाड़ा में माहौल गमगीन है। वैष्णो देवी हादसे में अब तक आगरा के 9 लोगों की मौत हो चुकी है। अब जानिए पूरा मामला कुम्हारापाड़ा निवासी अर्जुन कुमार जूता कारीगर हैं। उनका बेटा दीपक भी जूते बनाने का काम करता है। दीपक की दो बेटी ऐंजल और सेंजल हैं। दीपक के बहनोई प्रमोद कुमार ने बताया कि दीपक की तीन साल की बेटी एंजिल हैं। उन्होंने मन्नत मांगी थी। इसलिए बेटी का मुंडन कराने के लिए दीपक परिवार के साथ मां वैष्णो देवी मंदिर दर्शन के लिए गए थे। उनके साथ पत्नी मोना (26), बेटी ऐंजल, 11 महीने की बेटी सेजल, पिता अर्जुन सिंह, मां सुनीता देवी, कोटली बगीची निवासी बहन जैसमिन, बहनोई मोहित और साली भावना भी गए थे। बुधवार दोपहर को जैसमिन ने दिल्ली में रहने वाली बड़ी बहन नीलम को फोन किया। बताया कि वह लोग हादसे का शिकार हो गए हैं। अस्पताल में भर्ती हैं। पिता अर्जुन का पता नहीं चल रहा है। इस पर नीलम ने प्रमोद को फोन करके जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। दीपक के चाचा राजू जम्मू के लिए रवाना हो गए। मगर ट्रेन रद्द होने की वजह से दिल्ली से कार से गए। घटना का पता चलने पर दीपक के घर के बाहर पड़ोस के लोग जुट गए। टॉयलेट करने गया था दीपक, इसलिए बच गया दीपक के बहनोई ने बताया- दीपक के चोट लगी है, वो अस्पताल में भर्ती है। उसने बताया कि जब हादसा हुआ तो वो दर्शन करके अर्द्ध कुंवारी लौट रहे थे। उन्हें टॉयलेट लगा तो वो परिवार को बैठाकर भवन के रास्ते में बने शौचालय में गए। अचानक बहुत तेज आवाज हुई। मलवा आया, सब लोग मलबे में दब गए। चीख पुकार मच गई। वो उस जगह पर नहीं थे, इसलिए बच गए। बेटी के मुंडन के लिए गए थे दीपक ने बताया- मैंने मन्नत मांगी थी, बेटी के मुंडन के लिए काफी समय से मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाना चाहता था। कई बार योजना बनाई थी, पर नहीं जा सके। इस बार कार्यक्रम बन सका था। वहां हादसा हो गया है, मेरी पत्नी की टांग काट दी गई है। मेरी मम्मी खत्म हो गई। मेरी साली खत्म हो गई। अभी चार लोगों का पता नहीं है। 11 महीने की बच्ची भी खत्म हो गई। मैं टॉयलेट करने गया था, इसलिए मैं बच गया। दो से तीन मिनट में हादसा हो गया। कोई सूचना भी नहीं दी गई थी कि यात्रा बंद कर दो। परिवार के लोगों के पहुंचने का इंतजार पड़ोसियों ने बताया- अर्जुन के लापता होने की जानकारी मिली है। वहीं सुनीता और भावना की मौत के बारे में बताया गया है। दूसरी बेटी और अन्य लोग कहां भर्ती हैं? इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है। परिवार के लोगों के पहुंचने पर ही स्थिति साफ हो सकेगी। परिवार हंसी खुशी के साथ गया था। घर पर ताला लगा हुआ है। पड़ोसियों से कहा था कि जब तक बाहर रहेंगे, तब तक घर का ख्याल रखना। मगर किसी ने सोचा भी नहीं था कि परिवार हादसे का शिकार हो जाएगा। घटना की सूचना पर मोहल्ले के लोग गम डूब गए। रिश्तेदार ने कैंसिल कर दिया था कार्यक्रम दीपक ने अपने कई और रिश्तेदारों से जम्मू जाने के लिए बात की थी। इस पर 12 से 15 लोग तैयार हो गए थे। मगर जाने से कुछ दिन पहले ही रिश्तेदारों ने कार्यक्रम कैंसिल कर दिया। जब सभी को हादसे का पता चला, तब सब परिवार का हाल जानने में जुट गए। 26 अगस्त को हुआ था हादसा जम्मू के कटरा स्थित वैष्णो देवी धाम के ट्रैक पर मंगलवार दोपहर लैंडस्लाइड हुआ था। यह हादसा अर्धकुंवारी मंदिर से कुछ दूर इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुआ। इसमें अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है। बड़े-बड़े पत्थर, पेड़ और मलबा में दबने से ज्यादा नुकसान हुआ है। प्रशासन का कहना है कि 23 से ज्यादा लोग जख्मी हैं। कई लापता हैं। मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। फिलहाल, इस इलाके में भारी बारिश की वजह से वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई है। वहीं इसमें यूपी के 11 लोगों की मौत हुई है। राहत आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा। देखिए मृतकों की लिस्ट अब मैप से समझिए हादसा कहां हुआ ----------------- ये खबर भी पढ़ें... वैष्णो देवी लैंडस्लाइड में यूपी के 11 लोगों की मौत:आगरा के एक परिवार के 3 लोगों की जान गई; सगी बहनों, क्रिकेटर की भी मौत जम्मू-कश्मीर के वैष्णो देवी धाम के ट्रैक पर 26 अगस्त को लैंडस्लाइड हुआ था। इसमें यूपी के 11 लोगों की मौत हुई है। राहत आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा। जम्मू-कश्मीर सरकार से संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने अभी मृतकों की सूची नहीं दी है। पढ़ें पूरी खबर... वैष्णो देवी में लैंडस्लाइड से मौत का आंकड़ा 32 हुआ:कई लापता; चश्मदीद बोले- बड़े-बड़े पत्थर अचानक गिरने लगे और सब तबाह हो गया जम्मू के कटरा स्थित वैष्णो देवी धाम के ट्रैक पर लैंडस्लाइड में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर बुधवार को 32 हो गया। हादसा मंगलवार को दोपहर 3 बजे पुराने ट्रैक पर अर्धकुमारी मंदिर से कुछ दूर इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुआ। कल देर रात तक 7 लोगों के मरने की खबर थी, लेकिन सुबह आंकड़ा बढ़ गया। बड़े-बड़े पत्थर, पेड़ और मलबा में दबने से ज्यादा नुकसान हुआ है। एक चश्मदीद ने बताया- बड़े-बड़े पत्थर अचानक गिरने लगे और सब तबाह हो गया। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरियाणा में महिलाओं को 25 सितंबर से ₹2100 महीना मिलेंगे:23 साल या उससे ज्यादा उम्र जरूरी, पेंशनधारक बाहर; पहले फेज में आय सीमा रखी
    Next Article
    Saudi Arabia launches new white land tax zones: Up to 10% fee for key areas in Riyadh

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment