Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:गुजरात की 62 साल की महिला का यमुनोत्री धाम यात्रा के दौरान निधन, रास्ते में बीमार पड़ गई थीं

    2 months ago

    13

    0

    यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान गुजरात की 62 वर्षीय महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने से शुक्रवार को मौत हो गई। बरकोट पुलिस के मुताबिक, कनकबेन पटेल यमुनोत्री मंदिर से पहले देव दर्शिनी के पास बीमार पड़ गईं। इसके बाद उनके परिवार ने स्टेट डिजास्टर रिजर्व फोर्स की मदद से उन्हें जानकीचट्टी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि पटेल गुजरात के आणंद जिले के मेघवा क्षेत्र की रहने वाली थीं। आज की अन्य प्रमुख खबरें... उत्तराखंड में केदारनाथ नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड; एक की मौत, पांच घायल उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में शुक्रवार को केदारनाथ नेशनल हाईवे पर हुए लैंडस्लाइड में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब छत्तीसगढ़ से आ रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पर कुंड के पास, गुप्तकाशी के नजदीक भूस्खलन हुआ। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव व राहत कार्य शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को गाड़ी से निकालकर पास के अगस्त्यमुनि अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जबकि तीन को मामूली चोटें आई हैं। मृतक की पहचान राजेश सिंह रावत (38) के रूप में हुई है, जो उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के लामबगांव का निवासी था। वह छत्तीसगढ़ से आए तीर्थयात्रियों को केदारनाथ लेकर जा रहा था। घायलों की उम्र 19 से 25 वर्ष के बीच है और वे सभी छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के रहने वाले हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    RBI eyes bank-like rate norms for NBFCs to plug policy gaps
    Next Article
    In a relief to Vedanta, NCLAT stays orders against company's demerger

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment