Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    दिल्ली CM रेखा गुप्ता पर हमला, आरोपी हिरासत में:जनसुनवाई में आया था; कांग्रेस ने कहा- महिलाओं की सुरक्षा उजागर हुई

    6 hours ago

    1

    0

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह सीएम आवास में जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें थप्पड़ मारा गया। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सक्सेना ने कहा- आरोपी शख्स ने सीएम का हाथ पकड़कर खींचा। इसी दौरान उनका सिर मेज से कोने से लगा। उनके सिर पर चोट आई है। थप्पड़ वाली बात गलत है। वहीं, हमले की बात की पुष्टि करते हुए दिल्ली सीएम ऑफिस ने कहा- आज जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला किया। आरोपी को दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा- 35 साल का कोई व्यक्ति जनसुनवाई में आया था। उसने सीएम को कोई दस्तावेज दिया। इसके बाद कुछ कहासुनी हुई। उसने हमला करने की कोशिश की। यह किसी ऐसी पार्टी का हो सकता है, जो हताश हो चुकी है। 20 फरवरी 2025 को रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी थीं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्होंने AAP की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया। रेखा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से लंबे समय से जुड़ी हैं। वे दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रही हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या कहा... जनसुनवाई में पहुंचे शैलेंद्र कुमार ने कहा- मैं उत्तम नगर से सीवर की शिकायत लेकर आया था। जैसे ही सीएम आवास के गेट पर पहुंचा, वहां अफरा-तफरी मच गई, क्योंकि मुख्यमंत्री को थप्पड़ मारा गया। यह बिल्कुल गलत है। जनसुनवाई में आईं अंजली ने कहा- अगर कोई फर्जी व्यक्ति आकर मुख्यमंत्री को थप्पड़ मार सकता है, तो यह गंभीर बात है। वह व्यक्ति बात कर रहा था और अचानक उसने थप्पड़ मार दिया। पुलिस उसे पकड़कर ले गई है। कांग्रेस ने कहा- CM सुरक्षित नहीं तो सामान्य आदमी की बिसात क्या? CM रेखा गुप्ता पर हुए हुए हमले पर दिल्ली कांग्रेस के प्रमुख देवेंद्र यादव ने कहा... घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। रेखा गुप्ता पूरी दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं। इस तरह की घटनाओं की जितनी निंदा की जाए, वह कम है। इस घटना ने महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को उजागर कर दिया है। अगर दिल्ली की मुख्यमंत्री सुरक्षित नहीं हैं तो सामान्य पुरुष या महिला की सुरक्षा कैसे हो सकती है? दिल्ली की पूर्व CM आतिशी बोलीं- हमला निंदनीय दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता और आप नेता आतिशी ने X पर लिखा- रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह होती है, लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। आशा है मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। दिल्ली के पूर्व CM केजरीवाल पर हुए थे हमले केजरीवाल पर पदयात्रा के दौरान पानी फेंका 30 नवंबर 2024 को दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में केजरीवाल पर एक शख्स ने पानी फेंका था। समर्थकों ने मौके पर ही आरोपी की पिटाई कर दी थी। दिल्ली पुलिस ने बताया था कि आरोपी का नाम अशोक झा है और वह खानपुर डिपो में बस मार्शल के पद पर तैनात है। उसे हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। हालांकि इसके बाद की जानकारी सामने नहीं आई है। मार्च 2022: गुजरात दौरे पर गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर किसी ने प्लास्टिक की बोतल फेंक दी। हालांकि, केजरीवाल को बोतल लगी नहीं। पीछे से फेंकी गई बोतल उनके ऊपर से होते हुए दूसरी तरफ निकल गई। जिस जगह यह घटना हुई, वहां भीड़ थी इसलिए बोतल फेंकने वाले का पता नहीं चल सका। 2019: दिल्ली में रोड शो के दौरान थप्पड़ मारा 6 साल साल 2019 में पहले केजरीवाल को रोड शो के दौरान एक युवक ने थप्पड़ मार दिया था। वे दिल्ली के मोती नगर में प्रचार करने पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवक ने केजरीवाल की गाड़ी पर चढ़कर उन्हें थप्पड़ मार दिया था। ...................... दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें... रेखा गुप्ता पहली बार विधायक बनीं, अब दिल्ली CM:RSS ने नाम बढ़ाया, आलाकमान की मंजूरी; महिला मुख्यमंत्री चुने जाने की 3 वजहें दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के तौर पर RSS ने रेखा गुप्ता का नाम सीएम पद के लिए आगे बढ़ाया था। इसके बाद बीजेपी ने उनके नाम पर मुहर लगाई थी। रेखा ने छात्र राजनीति से करियर की शुरुआत की, दो बार विधायक का चुनाव हार चुकी हैं। फिर भी 3 वजहें हैं, जिसके चलते उन्हें मुख्यमंत्री चुना गया। पूरी खबर पढ़ें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    Woman loses 10+ kgs without giving up ice cream: Here’s the simple ChatGPT weight loss diet prompt she used
    Next Article
    दिल्ली के 50 स्कूलों को बम की धमकी मिली:प्रशासन ने स्कूल खाली करवाए, बम स्क्वॉड पहुंचा; 2 दिन पहले भी मिले थे ईमेल

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment