CM बोले- पुलिस के डर से गैंगस्टरों ने हरियाणा छोड़ा:हुड्डा सरकार में पुलिस थाने में रेप हुआ; मंत्री ने 'दैनिक भास्कर एप' की खबर लहराई
23 hours ago

हरियाणा विधानसभा में मानसून सत्र के तीसरे दिन मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। सदन में लॉ एंड ऑर्डर पर चर्चा के दौरान सीएम नायब सैनी ने सीधे पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हुड्डा सरकार में रोहतक थाने में महिला का बलात्कार हुआ। सैनी ने कहा- मैं आपको बताना चाहता हूं, जो आपके विधायकों ने काम किया है। ये मैं आरोप नहीं लगा रहा हूं, मैं तथ्यों पर बात कर रहा हूं। 10 अप्रैल 2008 को पुलिस थाना रोहतक में महिला का 5 पुलिसकर्मियों ने बलात्कार किया। मुख्यमंत्री आप थे। 40 दिन तक वह महिला शिकायत के लिए दर-दर भटकती रही, उसकी व्यथा किसी ने नहीं सुनी। अंत में उसने सुसाइड कर लिया। उस महिला को CBI से न्याय मिला। सीएम के बयान पर हुड्डा ने आपत्ति जताई। उन्होंने सीएम सैनी से कहा, 'आप सदन की गरिमा रखें'। इसके बाद कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट कर दिया। इस पर सीएम नायब सैनी ने कहा- ये सच सुन नहीं सकते, न ही बोल सकते हैं। इसलिए, इनकी सदन छोड़ने की आदत बनी हुई है। सीएम ने कहा कि पुलिस के डर से कई गैंगस्टर हरियाणा छोड़कर चले गए। वहां भी छिप कर रह रहे हैं। इसके बाद सदन की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले चर्चा के दौरान भिवानी की टीचर मनीषा कांड का जिक्र आया तो मंत्री विपुल गोयल ने एक पर्चा दिखाकर बताया कि मनीषा के पिता ने खुद वीडियो जारी कर कहा था कि वह नायब सरकार की कार्रवाई से खुश हैं। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। विपक्ष ने तो केस को उलझाने की कोशिश की थी। मंत्री ने सबूत के तौर पर दैनिक भास्कर एप की खबर लहराई। लॉ एंड ऑर्डर पर बहस के 2 PHOTOS... सीएम के संबोधन की 4 अहम बातें... तीसरे दिन की कार्यवाही के बड़े अपडेट्स... कार्यवाही के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
Click here to
Read more