गुरुग्राम में मॉडल को प्राइवेट पार्ट दिखाने वाला गिरफ्तार:M.Tech की डिग्री; आरोपी ₹14 लाख के पैकेज पर कंपनी का असिस्टेंट मैनेजर
5 hours ago

हरियाणा के गुरुग्राम में मॉडल के सामने पेंट की जिप खोल अश्लील हरकतें करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक अभिलाष करनाल का रहने वाला है। उसने M.Tech की पढ़ाई की है और गुरुग्राम की प्राइवेट कंपनी में सालाना 14 लाख के पैकेज पर जॉब कर रहा था। पुलिस के मुताबिक वारदात करने के बाद वह सीधे अपने कमरे पर लौट गया। इसके बाद बेखौफ होकर नौकरी पर जाने लगा। उसे यकीन था कि मास्क पहने होने की वजह से वह पहचान में नहीं आएगा। मगर, पुलिस ने CCTV से रूट चेक करते हुए उसे दबोच लिया। उसकी गिरफ्तारी के बाद एक और खुलासा हुआ है कि उसने एक और लड़की के साथ भी छेड़छाड़ की थी। जिस मामले में भी पुलिस उसे नामजद करने की तैयारी कर रही है। बता दें कि मॉडल ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर वीडियो डाली थी। जिसमें युवक प्राइवेट पार्ट निकालकर मास्टरबेट करते हुए नजर आ रहा था। युवती ने यह भी कहा था कि उस वक्त उसे पुलिस की मदद नहीं मिली। आरोपी विवाहित, एक बच्चा भी
गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक आरोपी अभिलाष विवाहित है। उसका एक बच्चा भी है। उसने गुरुग्राम के निजी कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग में M.Tech की है। वह निजी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर काम कर रहा है। एक साल से वह गुरुग्राम के सेक्टर 11 में रह रहा था। अभिषेक ने इससे पहले JMD बिल्डिंग में काम करने वाली युवती के साथ ऐसी हरकत की थी। उस दौरान लड़की ने उसे टोका भी था कि तुम्हें शर्म नहीं आती। हालांकि अभिषेक सुधरा नहीं, उसने फिर मॉडल के सामने वही हरकत दोहराई। इस मामले को लेकर पुलिस ने क्या कहा... मॉडल की 4 बड़ी बातें.... यूट्यूब पर एक्टिव, इंस्टाग्राम पर 38 हजार से ज्यादा फॉलोअर
मॉडल सोशल मीडिया पर एक्टिव डिजिटल क्रिएटर है। इंस्टाग्राम पर उसके 38 हजार से ज्यादा फॉलोअर हैं। अपनी प्रोफाइल में उसने खुद को ब्यूटी, स्किनकेयर और फैशन से जुड़ा डिजिटल क्रिएटर बताया है। इसके अलावा वह यूट्यूब पर भी कंटेंट बनाती है। उसके चैनल पर 164 वीडियो अपलोड हैं और 589 सब्सक्राइबर हैं।
Click here to
Read more