गयाजी में मोदी बोले- घुसपैठियों को देश से निकालकर रहेंगे:इन्हें आपके हक पर डाका नहीं डालने देंगे; कांग्रेस-RJD घुसपैठियों के साथ खड़े
2 days ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गयाजी से बिहार के लिए 13000 करोड़ की योजनाओं की शुरुआत की। मगध यूनिवर्सिटी के कैंपस में अपने 34 मिनट के भाषण में उन्होंने कांग्रेस और RJD पर निशाना साधा। सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं। आतंकवाद और घुसपैठ पर भी बात की। PM ने कहा- 'हम घुसपैठियों को देश से निकालकर रहेंगे। इन्हें आपके हक पर डाका नहीं डालने देंगे। कांग्रेस-RJD घुसपैठियों के साथ खड़े हैं।' 'पहले जेल में बैठकर लोग फाइलों पर साइन करते थे। हम ऐसा बिल लेकर आए हैं, जिसके दायरे में PM भी है। गिरफ्तारी होते ही पद जाएगा।' 'पहले बिहार में शाम को कहीं आना-जाना मुश्किल था। गयाजी जैसे शहर लालटेन राज में अंधेरे में डूबे रहते थे। न शिक्षा थी, न रोजगार था। बिहार की कितनी पीढ़ियों को इन लोगों ने पलायन के लिए मजबूर किया।' PM मोदी गयाजी से बेगूसराय के लिए निकले हैं। वे यहां गंगा नदी पर बने 6 लेन औंटा-सिमरिया ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। खुली गाड़ी से अभिवादन करते हुए पहुंचे PM बेगूसराय के गंगा पुल से ‘जुड़ेंगी’ 33 सीटें:12,431 करोड़ के प्रोजेक्ट से मगध-मिथिलांचल साधेंगे, इस साल 6वीं बार बिहार में मोदी PM मोदी के दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
Click here to
Read more