हिमाचल डिप्टी CM की बेटी बनेगी दुल्हन:गुरुग्राम के IAS अफसर से शादी, अंब में SDM तैनात सचिन; आस्था HPU में असिस्टेंट प्रोफेसर
9 hours ago

हिमाचल के डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की इकलौती बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। वह हरियाणा में गुरुग्राम जिले के जहाजगढ़ गांव के रहने वाले IAS अधिकारी सचिन शर्मा से शादी करेंगी। सचिन शर्मा हिमाचल कैडर के IAS अफसर हैं और ऊना के अंब में SDM के पद पर तैनात हैं। दोनों के रिश्ते की जानकारी खुद मुकेश अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो शेयर कर दी। उन्होंने लिखा- "परिणय सूत्र में बंधेंगे डॉ. आस्था अग्निहोत्री एवं सचिन शर्मा (IAS)।" हालांकि, अभी यह नहीं बताया गया है कि दोनों की शादी कब है। आस्था अग्निहोत्री शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी (HPU) में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। इनकी मां सिम्मी अग्निहोत्री भी HPU में ही कार्मिक प्रशासन विभाग में प्रोफेसर थीं। हालांकि 9 फरवरी 2024 को हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था। 2 पॉइंट में IAS अफसर सचिन शर्मा के बारे में जानिए.... अब आस्था अग्निहोत्री के बारे में जानिए.... मुकेश की 1992 में शादी, वीरभद्र सिंह के करीबी रहे
मुकेश अग्निहोत्री और सिम्मी अग्निहोत्री की शादी 8 अप्रैल 1992 को हुई थी। शादी के बाद आस्था का जन्म हुआ। मुकेश अग्निहोत्री की गिनती हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र के करीबियों में होती है। मुकेश अग्निहोत्री के पिता पंडित ओंकार चंद शर्मा भी कांग्रेस में थे। 1993 में वीरभद्र सिंह के मुख्यमंत्री बनने के बाद ओंकार चंद शर्मा को हिमाचल प्रदेश एग्रो पैकेजिंग विभाग का उपाध्यक्ष बनाया गया था। 2003 में पहली बार विधायक बने, पत्नी प्रोफेसर रहीं
दिल्ली में पत्रकारिता करते हुए मुकेश अग्निहोत्री की भी कांग्रेस से नजदीकियां बढ़ गईं। साल 2003 में मुकेश अग्निहोत्री पहली बार कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने। इसके बाद 2007, 2012, 2017 और 2022 में भी विधायक चुने गए। मुकेश की पत्नी सिम्मी अग्निहोत्री 1997 में शिमला के इवनिंग कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर बनीं। साल 2005 में उन्हें HPU में एसोसिएट प्रोफेसर बनाया गया। साल 2012 में वह प्रोफेसर प्रमोट हो गईं। 2024 तक वह यूनिवर्सिटी में ही सेवाएं दे रही थीं।
Click here to
Read more