Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    हिमाचल के शिमला में बादल फटा, बाढ़ आई:यूपी में नदियां उफान पर, 360 मकान ढहे; 2 दिन में 16 लोगों की मौत

    23 hours ago

    8

    0

    हिमाचल प्रदेश में 2 दिन से जारी भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शिमला जिले में बुधवार रात 10:15 बजे बादल फट गया। जिससे नोगली नाले में बाढ़ आ गई। बुधवार को मंडी के दवाड़ा में चंडीगढ़-मनाली फोरलेन के फ्लाइओवर पर लैंडस्लाइड से दरारें आ गई है। प्रदेश में मंडी-मनाली, चंडीगढ़-शिमला फोरलेन समेत 533 सड़कें बंद हो गई है। यूपी में लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। प्रयागराज, वाराणसी समेत 24 जिलों के 1,245 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बारिश के चलते अब तक 360 मकान ढह चुके हैं। पिछले 2 दिन में बाढ़ और बारिश से जुड़े हादसों में 16 लोगों की मौत हुई है। बुधवार को फर्रुखाबाद के पंखियन गांव में गंगा नदी में एक मकान 10 सेकेंड में समा गया। लखीमपुर खीरी में शारदा नदी उफान पर है। अयोध्या में सरयू नदी का जलस्तर डेंजर लेवल से 2 सेमी ऊपर पहुंच गया है। 48 गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। इधर, बिहार में गंगा और सोन नदी उफान पर हैं। राज्य के कई गांव जलमग्न हैं। पटना में गंगा खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। पटना सिटी में भद्रघाट और महावीर घाट में सर्विस लेन पर गंगा का पानी 2 फीट तक आ गया है। देशभर में बारिश-बाढ़ की 4 तस्वीरें... बिहार-झारखंड समेत 12 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने गुरुवार को बिहार-झारखंड समेत 12 राज्यों में बारिश का ऑरेंज और उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत 11 राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया है। किसी भी राज्य में रेड अलर्ट नहीं है। ​​राज्यों में शनिवार को बारिश का डेटा
    Click here to Read more
    Prev Article
    'Held back when team needed more': Ex-India pacer questions Bumrah’s impact
    Next Article
    पत्रकार हत्याकांड में शूटर दो सगे भाई एनकाउंटर में ढेर:सीतापुर में 5 महीने पहले मर्डर किया था, दोनों पर 1-1 लाख का इनाम था

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment