Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    हिमाचल कांग्रेस ऑफिस में हाई-वोल्टेज ड्रामा:CM सुक्खू-मंत्री विक्रमादित्य समर्थकों की नारेबाजी; सह-प्रभारी के कहने पर भी नहीं माने, वोट चोरी अभियान को जुटे

    2 days ago

    2

    0

    हिमाचल कांग्रेस कार्यालय शिमला में आज (शुक्रवार को) काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। दरअसल, कांग्रेस नेता व वर्कर 'वोट चोर, गद्दी छोड़' अभियान की सफलता के लिए राजीव भवन शिमला पहुंचे थे। इस दौरान यहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू और PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। यह शक्ति प्रदर्शन काफी देर तक चलता रहा। राजीव भवन शिमला में मंच पर बैठे मुख्यमंत्री सुक्खू, सह प्रभारी चेतन चौहान और दूसरे सीनियर नेता बार-बार कार्यकर्ताओं को चुप रहने के लिए कह रहे थे। मगर, कार्यकर्ता नहीं माने, उल्टा जोर-जोर से नारेबाजी करते रहे। मुख्यमंत्री समर्थक सुक्खू के पक्ष और मंत्री समर्थक विक्रमादित्य के पक्ष में नारेबाजी करते रहे। यह नारेबाजी लगभग 10 मिनट चलती रही। एक कोने में सुक्खू समर्थक नारेबाजी करते रहे। दूसरे कोने में विक्रमादित्य सिंह समर्थकों ने नारेबाजी की। पहले कांग्रेस ऑफिस सुक्खू पहुंचे। इनके बाद विक्रमादित्य सिंह पहुंचे। पार्टी प्रभारी के समक्ष चलती रही नारेबाजी यह सब प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, मुख्यमंत्री सुक्खू, कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और मंत्रियों के सामने चलता रहा। इस दौरान मंच पर बैठे प्रदेश मामलों के सह-प्रभारी चेतन चौहान, सोनिया गांधी-राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे तो पीछे सीएम समर्थक सुक्खू के पक्ष में नारेबाजी कर रहे थे। विक्रमादित्य सिंह समर्थक भी नारेबाजी करते रहे और शक्ति प्रदर्शन किया। विपक्ष की आवाज पर बुलडोजर चला रही केंद्र सरकार: पाटिल रजनी पाटिल ने कहा, भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज़ को दबाने का प्रयास कर रही है। जिस तरह से योगी आदित्यनाथ यूपी में बुलडोज़र चला रहे हैं, वैसे ही केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज़ पर बुलडोज़र चला रही है। रजनी पाटिल ने कहा, राहुल गांधी भाजपा के वोट चोरी की पोल सबूतों के साथ खोल रहे हैं। राहुल एक ही भवन में 5000 वोटर और जीरो नंबर वाले घर में 1500 वोट होने के सुबूत लोगों के सामने रख चुके हैं। इसलिए उन्होंने बिहार में ‘अधिकार यात्रा’ शुरू की है और सभी प्रदेश में भी यह अभियान चलाया जा रहा है। कांग्रेस प्रभारी ने कहा, भाजपा चुनी हुई सरकारों पर भी डाका डालने का प्रयास कर रही है। राहुल लड़ रहे मतदाताओं के अधिकार की लड़ाईः सुक्खू मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा, राहुल गांधी मतदाताओं के अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने वोट चोरी के विरुद्ध एक संघर्ष आरंभ किया है और इस अभियान को हिमाचल प्रदेश में भी पूरी ताक़त के साथ चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा, हमें दो बार चुनावों का सामना करना पड़ा। CM ने राजभवन में होने पर उठाए सवाल मुख्यमंत्री ने कहा, आज लोकतंत्र पर सवाल खड़े हो रहे है। कई बिल विधानसभा से पास होने के बावजूद महीनों से राजभवन में लंबित हैं और राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भी इंतज़ार कर रही है। वाइस चांसलर की नियुक्ति के लिए बिना सरकार को जानकारी दिए विज्ञापन जारी कर दिया गया। कैबिनेट के अनुरोध को दरकिनार कर विज्ञापन की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया। वोट चोर, चोरी अभियान के लिए जुटे नेता-कार्यकर्ता बता दें कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पूरे देश में वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान चला रही है। हिमाचल में भी आज से यह अभियान शुरू हो रहा है। इसे कांग्रेस पार्टी ब्लॉक स्तर तक पहुंचाने के दावे कर रही है। इसकी रणनीति आज सुबह पहले कांग्रेस विधायक दल मीटिंग में पीटरहॉफ में बनाई गई। अब पार्टी कार्यालय में सभी नेता व समर्थक रणनीति बना रहे है। विधायक दल मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा, कांग्रेस पार्टी ब्लॉक स्तर तक सिग्नेचर अभियान चलाएगी। कांग्रेस ने पूरे देश में चला रखा अभियान राहुल गांधी के वोट चोरी के खुलासे के बाद कांग्रेस देशभर में आक्रामक है। इस मसले को लेकर लगातार इलेक्शन कमीशन और भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर है। हिमाचल में भी इस अभियान को कांग्रेस जन-जन तक पहुंचाने के दावे कर रही है। हालांकि आज भी इसी मसले को लेकर शिमला में प्रदर्शन की बात कही थी। मगर अब मौसम खराब का हवाला देकर प्रदर्शन टाल दिया गया है। कुछ दिन पहले कांग्रेस ने खुद मीडिया बयान जारी करके आज के प्रदर्शन की जानकारी शेयर की थी। विधायक दल में गूंजा संगठन का मामला विधायक दल की मीटिंग सिंगल एजेंडा 'वोट चोर, गद्दी छोड़' अभियान को लेकर बुलाई गई थी। मगर, इसमें कांग्रेस के कई विधायकों ने संगठन में देरी का मामला पार्टी प्रभारी के समक्ष उठाया, क्योंकि 9 महीने 16 दिन से प्रदेश में कांग्रेस की राज्य, जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी भंग है। इस वक्त अकेले प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ही पदाधिकारी बची हैं। इसे लेकर जब रजनी पाटिल से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, पार्टी में संगठन बनाने का प्रोसीजर रहता है। जल्द संगठन बना दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले शुभांशु शुक्ला, अपने अनुभव साझा किए; प्रेसिडेंट ने गगनयान मिशन के लिए शुभकामनाएं दी
    Next Article
    भिवानी के NRI उद्योगपति का ब्रिटेन में निधन:सबसे अमीरों में शुमार स्वराज पॉल 60 के दशक में निकले; पिछले साल पोता गांव देखने आया

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment