हरियाणा के ट्रांसपोर्टर के 3 वीडियो वायरल:बंद कमरे में शराब पार्टी, अश्लील डांस, 2 की पिटाई; रोहतक, गुरुग्राम-हिसार में 9 FIR में आरोपी
1 week ago

हरियाणा के रोहतक में एक चर्चित ट्रांसपोर्टर के 3 वीडियो वायरल हुए हैं। इनमें एक वीडियो में वह बंद कमरे में अश्लील डांस करता हुआ नजर आ रहा है। उसके साथ 8 लोग हैं, जिसमें 2 महिलाएं जैसी दिख रही हैं। इस दौरान खुलेआम शराब पार्टी हो रही है और तेज आवाज में म्यूजिक बज रहा है। इसके अलावा ट्रांसपोर्टर का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह 2 लोगों को लाठी से पीटते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा ट्रांसपोर्टर आनंद अत्री बताया जा रहा है। आनंद पर हरियाणा के अलग-अलग थानों में अब तक 9 मामले दर्ज हैं। कुछ दिन पहले ही उसने RTA ऑफिस में अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए एक वीडियो वायरल किया था। इसे लेकर RTA ऑफिस की तरफ से शिवाजी कॉलोनी थाने में आनंद अत्री के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया था। उसमें आरोप लगाया गया था कि आनंद ने दफ्तर में घुसकर हंगामा किया और अधिकारियों और कर्मचारियों से दुर्व्यवहार किया। अब उसका ही अश्लील डांस का वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो कब का है और किसने वायरल किया, इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। दैनिक भास्कर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। जानिए वीडियो में क्या-क्या दिखाई दे रहा... ट्रांसपोर्टर अत्री का विवादों से नाता...
आनंद अत्री की अग्रिम जमानत याचिका हो चुकी खारिज
शिवाजी कॉलोनी थाना एसएचओ राकेश सैनी ने बताया कि आरटीओ विभाग में ऑपरेटर प्रवेश की शिकायत पर ट्रांसपोर्टर आनंद अत्री के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। आनंद अत्री ने जिला कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका लगा रखी थी, जिसे कोर्ट ने कल खारिज कर दिया है। आनंद अत्री को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
Click here to
Read more