हरियाणा विधानसभा सत्र- तीसरा दिन:राशन कार्ड में नाम कटने पर कांग्रेस का हंगामा; CM सैनी साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे
11 hours ago

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू हो गई है। कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला ने राशन कार्ड काटे जाने का मुद्दा उठाया। इस कारण सदन में हंगामा होने लगा। पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने इसका जवाब दिया। उन्होंने कहा सर्वे के आधार पर नाम काटे गए। सदन में आज भिवानी की लेडी टीचर मनीषा की मौत और लॉ एंड ऑर्डर को लेकर कांग्रेस के काम रोको प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इससे पहले 22 अगस्त को कांग्रेस ने सदन में जमकर हंगामा किया था। स्पीकर को 6 बार कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी थी। इसे लेकर स्पीकर हरविंद्र कल्याण को सर्वदलीय बैठक तक बुलानी पड़ी थी। उधर, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्पीकर हरविंद्र कल्याण और मंत्रियों के साथ MLA हॉस्टल से साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे। मानसून सत्र 27 अगस्त तक चलेगा। 28 अगस्त को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग होगी।
Click here to
Read more