Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    खट्टर बोले- कांग्रेस ने तिरंगे को निजी संपत्ति समझा:रंग तक नहीं बदला; रोहतक MDU तिरंगा यात्रा में 5 हजार छात्र शामिल

    2 days ago

    2

    0

    रोहतक में महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में आयोजित तिरंगा यात्रा में पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि आजादी के बाद कुछ लोगों ने तिरंगे को कब्जा लिया। तिरंगे को कुछ लोगों ने अपनी जागीर समझ लिया और अपनी पार्टी के झंडे का रंग भी नहीं बदला। मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि आजादी के बाद तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया था, लेकिन कुछ लोग इस तिरंगे के मालिक बन बैठे। पार्टी का झंडा तिरंगा बना लिया, लेकिन जिस तिरंगे के लिए युवाओं ने अपनी कुर्बानी दी, लोग शहीद हुए, उस तिरंगे को भूल गए। पार्टी के झंडे का रंग तो बदल लेते मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि एक पार्टी ने अपने झंडे का रंग भले ही तिरंगा कर लिया, लेकिन कम से कम रंग तो बदल लेते। उनको ऐसा लगने लगा कि वह इस देश के मालिक बन गए हैं। ऐसी गलतफहमी पालकर लोगों ने तिरंगे का प्रयोग अपनी राजनीति के लिए करना शुरू कर दिया। तिरंगे को समझा महज कपड़े का टुकड़ा मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पिछले 60 से 65 साल तक एक पार्टी ने तिरंगे को महज एक कपड़े का टुकड़ा समझा। ज्यादा बात हुई तो साल में एक या दो बाद छोटे-छोटे बच्चों के हाथों में तिरंगे की झंडी पकड़ा दी या फिर जेब पर स्टिकर लगाकर साल में एक आध बार देशभक्त होने का ढोंग कर लिया। तिरंगे के कारण युवाओं ने उखाड़ी अंग्रेजी हुकूमत मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि तिरंगे को लेकर युवाओं में आजादी से पहले ऐसी भावना जागृत हुई, जिससे अंग्रेज भी घबरा गए। जिस अंग्रेजी सरकार के बारे में कहा जाता है कि उसके शासन क्षेत्र में सूर्य अस्त नहीं होता, ऐसी अंग्रेजी हुकूमत को उखाड़ फेंकने का काम किया। तिरंगे की कहानी आजादी के बाद की नहीं है, बल्कि आजादी से पहले भी तिरंगे के लिए युवाओं ने बलिदान दिया। खेल स्टेडियम से शुरू हुई तिरंगा यात्रा मनोहर लाल खट्टर ने एमडीयू के खेल मैदान से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया, जिसमें विभिन्न कॉलेजों के करीब 5 हजार स्टूडेंट ने भाग लिया। मनोहर लाल खट्टर भी एमडीयू गेट तक तिरंगा यात्रा में शामिल हुए और राज्य स्तरीय शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पहलवान सुशील कुमार की जमानत रद्द, फिर जेल जाना होगा:सुप्रीम कोर्ट ने कहा-एक हफ्ते में सरेंडर करे; रेसलर सागर के पिता बोले- इज्जत बची
    Next Article
    SYL पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई:अभी तक के अपडेट रखेगा केंद्र; CM सैनी कह चुके-अब कोई मीटिंग नहीं करेंगे

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment