Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    मुंबई में भारी बारिश, लो विजिबिलिटी से उड़ानों पर असर:पुणे में बादल फटा, सड़कें डूबीं, घरों में पानी भरा; आज बारिश का यलो अलर्ट

    2 months ago

    14

    0

    देश के 9 राज्यों में मानसून पहुंच चुका है। 24 मई को केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी को कवर करने बाद मानसून ने 25 मई को पूरा गोवा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्से समेत मिजोरम, मणिपुर, नगालैंड को कवर किया है। आज सुबह से ही मुंबई में तेज बारिश हो रही है। कई जगह 7-8 किमी लंबा जाम लगा हुआ है। 70 से 80 किमी की रफ्तार से हवा चली, जिनके चलते पेड़ गिरे हैं। घने बादल की वजह से विजिबिलिटी काफी लो है। लोग गाड़ियों की लाइट ऑन करके ड्राइव कर रहे हैं। विजिबिलिटी कम होने से देश के अलग-अलग शहरों से आने वाली 8 फ्लाइट्स भी प्रभावित हुई हैं। रविवार को महाराष्ट्र में 35 साल बाद तय समय से पहले मानसून पहुंचा। राज्य में मानसून अमूमन 5 जून के आसपास एंट्री करता था। इस बार 10 दिन पहले पहुंचा। इसके पहले 1990 में 20 मई को पहुंचा था। कल पश्चिमी महाराष्ट्र में मानसूनी बारिश शुरू हुई। रविवार को पुणे में तेज बारिश हुई। पुणे-सोलापुर हाईवे पर पाटस इलाके में बादल फटा। कई नदी-नाले अचानक उफान पर आ गए। इसके चलते 200 घरों में पानी भर गया और कई गाड़ियां बह गईं। ट्रैक्टर भी पानी में डूब गया। पुणे के बारामती और इंदापुर में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। यहां NDRF की 2 टीमें रेस्क्यू के लिए तैनात की गई हैं। मुंबई और पुणे में बारिश की 7 तस्वीरें... IMD ने बताया- मुंबई में दिन भर हल्की बारिश की संभावना भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया, 'मुंबई और उपनगरीय क्षेत्रों में दिन भर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।' मुंबई के सांताक्रूज के सुपारी टैंक और नारियल वाड़ी में सबसे ज्यादा 25 मिमी, पाली हिल में 24 मिमी, विले पार्ले और अंधेरी फायर स्टेशन ने15 मिमी और 14 मिमी बारिश दर्ज की। चकल नगर निगम विद्यालय और मालवणी फायर स्टेशन में 14 मिमी और 12 मिमी बारिश हुई, जबकि वर्सोवा पंपिंग स्टेशन पर 11 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। चेंबूर की कलेक्टर कॉलोनी में 13 मिमी जबकि, चेंबूर फायर स्टेशन में 9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। केरल में भारी बारिश जारी, 9 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद केरल में भारी बारिश जारी है। त्रिशूर में चलती ट्रेन पर पेड़ गिर गया। कोझिकोड़ में स्कूटर चलाते समय एक व्यक्ति पर पेड़ गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। कोडंचेरी में भाई-बहनों की करंट लगने से मौत हो गई। राज्य के 9 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद हैं। उत्तरी पलक्कड़ जिले में 40 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिनमें से 4 पूरी तरह से तहस-नहस हो गए। वायनाड के पदिनजरथरा में कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। NDRF की 28 सदस्यीय टीम वायनाड पहुंची है। मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक ट्रफ की वजह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इस वजह से आने वाले 4 दिन तक आंधी और बारिश का अलर्ट है। भारत फोरकास्ट सिस्टम की लॉन्चिंग आज भारत सरकार आज एडवांस भारत फोरकास्ट सिस्टम (BFS) लॉन्च करेगी। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह इसे देश को सौंपेंगे। यह सिस्टम आपदा प्रबंधन, खेती, जल प्रबंधन और सार्वजनिक सुरक्षा में पंचायत स्तर तक मदद करेगी। BFS सिस्टम मौसम के बारे में पहले से कहीं ज्यादा सटीक और छोटी से छोटी जानकारी देगा। पुणे के इंडियन इंडियन इंस्टिट्यूट और ट्रॉपिकल मेट्रोलॉजिकल (IITM) ने इसे तैयार किया है। BFS सिस्टम 6 KM के रिजोल्यूशन पर मौसम का अनुमान लगाएगा, जो दुनिया में सबसे बेहतर है। इससे छोटी-छोटी मौसम घटनाओं जैसे बारिश, तूफान का पहले से ज्यादा सटीक पता लगाया जा सकेगा। मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंस के सेक्रेटरी एम रविचंद्रन ने बताया कि अब मौसम का पूर्वानुमान पहले से ज्यादा स्थानीय और सटीक होगा। उन्होंने बताया कि पहले सुपरकम्प्यूटर प्रत्यूष का उपयोग किया जा रहा था, लेकिन अब नए सुपरकम्प्यूटर अर्का का उपयोग किया जाएगा। प्रत्यूष को मौसम मॉडल चलाने में 10 घंटे लगते थे, वहीं अर्का सिर्फ 4 घंटे में काम पूरा कर देता है। यह सिस्टम 40 डॉपलर रडार से डेटा लेती है और भविष्य में 100 रडार के साथ और बेहतर होगी। इससे 2 घंटे के स्थानीय पूर्वानुमान संभव होंगे। राज्यों से मौसम का हाल... राजस्थान: जैसलमेर-बाड़मेर में रेत का तूफान, उदयपुर-राजसमंद में बारिश, तापमान में 10 डिग्री तक की गिरावट राजस्थान में नौतपा की शुरुआत मौसम में बदलाव के साथ हुई। कई जिलों में आंधी, बारिश और ओले गिरे। जयपुर और धौलपुर में रविवार (कल) सुबह बारिश हुई। जैसलमेर और बाड़मेर में आसमान में धूल का गुबार छाया हुआ है। रविवार दोपहर बाद उदयपुर-राजसमंद, बाड़मेर में बारिश हुई। बाड़मेर में आंधी भी चली। पूरी खबर पढ़ें... उत्तर प्रदेश: 15 साल में पहली बार नहीं चलेगी लू, 27 जिलों में बारिश का अलर्ट, मथुरा के रेलवे अंडरपास में भरा पानी यूपी में आज यानी 26 मई से नौतपा का दूसरा दिन है। 27 जिलों में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन तराई और पूर्वी इलाकों में नमी युक्त हवा चलेगी। दक्षिणी यूपी के इलाकों व वाराणसी परिक्षेत्र में बूंदाबादी हो सकती है। 15 साल में यह पहला मौका है। जब नौतपा के 9 दिन में एक दिन भी लू नहीं बहेगा। पूरी खबर पढ़ें... बिहार: 38 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, राज्य में समय से पहले होगी मानसून की एंट्री मौसम विभाग ने आज बिहार के सभी 38 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना जताई है। इसे लेकर विभाग की ओर से दरभंगा, भागलपुर, मुजफ्फरपुर समेत 18 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट है। गया, नवादा सहित 20 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी है। इन जिलों में 40KM/H की रफ्तार से हवा चलेगी। पूरी खबर पढ़ें... हरियाणा: आज से 4 दिनों तक बारिश, प्रदेश का तापमान 6.9 डिग्री गिरा, सामान्य से 7.6 नीचे पहुंचा पारा हरियाणा में आगामी चार दिनों तक लगातार बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में बरसात होगी, जिससे लोगों को गर्मी से भी राहत मिली रहेगी। प्रदेश का मौसम परिवर्तनशील चल रहा है। बारिश के बाद से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिसके चलते प्रदेश का अधिकतम तापमान 6.9 डिग्री गिरावट के साथ सामान्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ें... पंजाब: बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट, नौतपा पर सामान्य से 5.4 डिग्री नीचे पहुंचा पारा भारत में रविवार से नौतपा की शुरुआत हो चुकी है। इसके बावजूद राज्य में ना ही कोई लू का अलर्ट है और ना ही गर्म हवाओं का। इसके उलट राज्य में आज भी बारिश के असार बने हुए हैं। शनिवार हुई बारिश के बाद राज्य के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। वहीं, 29 मई तक हीट-वेव (लू) को लेकर कोई भी अलर्ट मौसम विभाग ने जारी नहीं किया है। पूरी खबर पढ़ें... झारखंड में मानूसन की पहली बार प्री एंट्री: साहिबगंज-पाकुड़ के रास्ते राज्य में प्रवेश, 31 मई तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात झारखंड में प्री मानसून की गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। लगभग हर दिन प्रदेश के जिलों में दोपहर बाद बारिश हो रही है। इधर देशभर में मानसून की रफ्तार तेज है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक इसके चार से 6 जून के बीच झारखंड में पहुंचने की उम्मीद है। पूरी खबर यहां पढ़ें... हिमाचल में 2 दिन तूफान-ओलावृष्टि की चेतावनी:31 मई तक बारिश के आसार, बीते 24 घंटे में 9 डिग्री तक गिरा तापमान हिमाचल प्रदेश में अगले 6 दिन तक मौसम खराब रहेगा। इस दौरान कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश की संभावना है। खासकर कल और परसों बारिश के साथ ओलावृष्टि और तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यह चेतावनी कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिला को दी गई है। इनमें 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफान चलने का भी पूर्वानुमान है। पूरी खबर यहां पढ़ें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    Fitness coach shares 5 simple habits that help him maintain 100 pound weight loss
    Next Article
    PM मोदी का दाहोद में रोड शो:9000 हॉर्स पावर के रेल इंजन का लोकार्पण किया; वडोदरा में रोड शो किया, अब भुज जाएंगे

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment