महिला सांसद को भाजपा की बैठक में जाने से रोका:जबलपुर में पुलिस और सुमित्रा बाल्मिक में बहस; जेपी नड्डा बैठक में मौजूद
14 hours ago

जबलपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की बैठक में शामिल होने जा रहीं राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मिक को पुलिस ने बाहर रोक दिया। इस पर पुलिस से उनकी बहस हो गई। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने सांसद के साथ धक्का-मुक्की भी की। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की तो सीनियर नेताओं ने दखल दिया, जिसके बाद सांसद को अंदर जाने दिया गया। नड्डा जबलपुर में संभागीय स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे हैं। सांसद सुमित्रा बाल्मिक के साथ पहले भी हो चुके हैं दो विवाद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंच पर नहीं मिली थी जगह
दो साल पहले 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर में राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम हुआ था। मंच पर राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मिक को जगह नहीं मिली थी। उन्हें पीछे बैठाया गया था। इससे वे नाराज हो गई थीं। उन्होंने इसके लिए जबलपुर कलेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए। सांसद के अपमान पर उनके समर्थकों ने कलेक्टर का पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया था। सांसद ने तत्कालीन CM शिवराज सिंह चौहान और तत्कालीन BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा से भी शिकायत की थी। सागर नगर निगम चुनाव प्रचार के दौरान हुई थी बदसलूकी
राज्यसभा सदस्य सुमित्रा बाल्मिक को 2022 में नगर निगम चुनाव में प्रचार के लिए भाजपा ने सागर बुलाया था। भाजपा का सुमित्रा बाल्मिक को बुलाने का मकसद दलित वर्ग के मतदाताओं को रिझाना था। इसके लिए उन्हें शासकीय सत्कार के साथ सर्किट हाउस के कक्ष क्रमांक 3 में रुकवाया गया था। भाजपा प्रत्याशी के प्रचार से वापस लौटने पर उनकी अनुमति के बिना उनका सामान दूसरे कमरे में फेंक दिया गया। जिसके बाद वह कमरा प्रदेश सरकार के एक बड़े ब्राह्मण मंत्री को दे दिया गया। इससे वे भड़क गईं। ये खबर भी पढ़ें...
कट्टर हिंदुत्व से प्रेरित रही हैं राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मिक
भाजपा की राज्यसभा प्रत्याशी सुमित्रा बाल्मिक कभी सिलाई टीचर थीं। सिलाई सीखने आने वाली महिलाओं की तकलीफें जानकर वे भी परेशान हो जाती थीं, और फिर उनकी उन्हीं तकलीफों को दूर करने के जज्बे ने उन्हें राजनीति का ककहरा सिखा दिया। पढ़ें पूरी खबर...
Click here to
Read more