Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    मई में अब तक की सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड:एक दिन भी हीटवेव नहीं चली; हिमाचल के 4 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

    2 months ago

    13

    0

    मई में मानसून की दस्तक ने बारिश का नया रिकॉर्ड बना दिया है। 30 मई तक 116.6 मिमी बारिश दर्ज हुई है जो इतिहास में मई महीने की सबसे अधिक बारिश है। अभी तक मई में सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड 1990 का था। तब 110.7 मिमी बारिश हुई थी। इसके बाद दूसरी सबसे अधिक बारिश का रिकॉर्ड सिर्फ 4 साल पहले 2021 का था, जब मई में 107.9 मिमी बारिश हुई थी। सामान्य रूप से मई में औसतन 61.4 मिमी बारिश होती है। दिल्ली में मई में 188.9 mm बारिश दर्ज की गई। जिसने 2008 के 165mm बारिश का रिकॉर्ड तोड़ा। मई महीने एक भी दिन हीटवेव का नहीं रहा। हिमाचल प्रदेश में 4 जिलों में आज और 7 जिलों में कल तेज आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शिमला में शुक्रवार सुबह तेज बारिश हुई। इसके कारण कई जगहों पर पानी भर गया। विजिबिलिटी भी कम हुई। कर्नाटक के तटीय इलाकों में तेज बारिश जारी है। दक्षिण कन्नड़ जिले में भारी बारिश के कारण एक घर ढह गया। घटना में 4 लोगों की मौत हुई। इनमें दो बच्चे शामिल हैं। घटना 28 मई की सुबह हुई थी। शुक्रवार को मंगलुरु के डेरालाकाटे में घर की दीवार ढह गई, जिसमें 16 साल की लड़की की मौत हुई। मेघालय में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। पूर्वी खासी हिल्स जिले में 24 घंटे बारिश जारी है। यहां लैंडस्लाइड में महिला की मौत हुई। एक व्यक्ति पानी में डूब गया। मावकिनरू ब्लॉक में पेड़ के नीचे दबने से 15 साल के लड़के की जान चली गई। अन्य राज्यों के मौसम का हाल... त्रिपुरा: बारिश के बाद निचले इलाकों में पानी भर जाने से 16 साल का लड़का पानी में डूब गया। 57 परिवारों के 200 से अधिक लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया। अधिकारियों के मुताबिक राज्य के कई जिलों में रुक-रुक कर तेज बारिश जारी है। सिपाहिजला जिले के मोहनभोग इलाके में पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 20 CM बारिश दर्ज की गई। राज्यों से मौसम की तस्वीरें... राज्यों से मौसम की तस्वीरें... राज्यों के मौसम का हाल...
    Click here to Read more
    Prev Article
    'No more conversion of equity in Voda-Idea'
    Next Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:क्रिकेटर वैभव ने मोदी के पैर छुए; MP-UP में मानसून 10 दिन लेट हो सकता है; गुजरात IPL-2025 से बाहर

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment