मानेसर निगम में राव नरबीर के करीबियों की जीत:2 पदों पर निर्विरोध चुने गए; राव इंद्रजीत समर्थक मेयर और 8 पार्षद वोटिंग में नहीं पहुंचे
1 day ago

हरियाणा में गुरुग्राम की मानेसर नगर निगम को सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर मिल गए हैं। दोनों पदों पर मंत्री राव नरबीर सिंह के करीबी भाजपा के उम्मीदवार निर्विरोध जीत गए हैं। मेयर इंद्रजीत यादव और उनके 8 समर्थक पार्षद चुनाव में हिस्सा लेने ही नहीं पहुंचे। मेयर ने रिटर्निंग ऑफिसर को पत्र भेजकर तबीयत खराब होने का हवाला दिया था। भाजपा ने वार्ड 12 के निर्दलीय पार्षद प्रवीण यादव को सीनियर डिप्टी मेयर और वार्ड-2 से रीमा दीपक चौहान को डिप्टी मेयर के लिए प्रोजेक्ट किया था। विपक्ष में कोई कैंडिडेट न होने के चलते इन्हें विजेता घोषित कर दिया गया। वार्ड 2 महिला के लिए रिजर्व था, इसलिए भाजपा ने रीमा चौहान का नाम दिया था। उन्होंने पहली बार ही चुनाव लड़ा था और वह पहली बार में ही जीत गईं। अब उन्हें डिप्टी मेयर चुना गया है। चुनाव प्रक्रिया से जुड़े PHOTOS... जीत के बाद क्या बोले मंत्री राव नरबीर... इकलौती नगर निगम हारी थी भाजपा
इस साल हरियाणा में हुए 10 नगर निगम चुनावों में से मानेसर में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। यहां से निर्दलीय डॉ. इंद्रजीत कौर मेयर चुनी गई थीं। वह खुद को केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत का करीबी बताती हैं। उनकी कैबिनेट मंत्री राव नरबीर से सियासी खींचतान चल रही है। भाजपा दोनों पदों पर काबिज होना चाहती थी, इसलिए पार्टी ने पाला बदलने के डर से 12 पार्षदों को नेपाल भेज दिया था। चुनाव से पहले सोमवार रात को सभी पार्षद गुरुग्राम पहुंचे। सभी पार्षद पार्टी के भरोसेमंद नेता देवेंद्र सिंह शिकोहपुर के साथ भेजे गए थे। चुनाव के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग देखें...
Click here to
Read more