Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    पंजाब में भ्रष्टाचार केस में AAP विधायक गिरफ्तार:3 बैगों में भरकर दस्तावेज ले गई विजिलेंस टीम, CM बोले- अपना हो या पराया भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं

    2 months ago

    14

    0

    पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया है। टीम उन्हें अपने साथ ले गई है। विजिलेंस टीम ने सुबह 8.45 बजे अरोड़ा के अशोक नगर स्थित घर पर रेड की। जिस वक्त विजिलेंस टीम पहुंची, विधायक अरोड़ा कहीं जा रहे थे। विजिलेंस ने घर के नजदीक मंदिर के मोड़ से उन्हें हिरासत में लिया था। इसके बाद टीम उन्हें घर में ले गई। जिसके बाद अंदर छानबीन की गई। पुख्ता सबूत हाथ लगने के बाद विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों के अनुसार विधायक के पर्सनल असिस्टेंट को भी टीम ने हिरासत में लिया है। इस पूरे मामले में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा- चाहे कोई अपना हो या पराया, कोई भी किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार करेगा, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा बता दें कि विधायक का केस कुछ दिन पहले गिरफ्तार किए ATP से जुड़ा हुआ है। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक विधायक पर आरोप है कि जालंधर नगर निगम के जरिए उन्होंने लोगों को नोटिस भिजवाए। फिर रुपए लेकर नोटिसों को रफा-दफा करा दिया। इस मामले में FIR भी दर्ज की जा चुकी है। अरोड़ा पर एक्शन की तैयारी पहले ही शुरू हो चुकी थी। कुछ दिन पहले ही अरोड़ा की सिक्योरिटी वापस ले ली गई थी। AAP नेता एवं सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन सन्नी आहलूवालिया ने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि रमन अरोड़ा को अरेस्ट कर लिया गया है। हालांकि रमन अरोड़ा के वकील ने रेड के दौरान गिरफ्तारी से इनकार किया था। हैरानी की बात है कि 4 दिन पहले विधानसभा की नई कमेटियां गठित की गई थीं। इसमें रमन अरोड़ा को भी पब्लिक अंडरटेकिंग कमेटी का सदस्य बनाया गया था। रेड के दौरान अरोड़ा के वकील की 2 अहम बातें.. समधी का घर मिला बंद, वापस लौटी टीम विधायक अरोड़ा के समधी राजू मदान के बस्ती गुजा स्थित घर पर भी विजिलेंस की टीम पहुंची। हालांकि उन्हें यहां से खाली हाथ लौटना पड़ा। उनके घर पर कोई नहीं था और घर पर ताला लगा हुआ था। इसके बाद एक टीम विधायक रमन अरोड़ा के पर्सनल असिस्टेंट के घर पर पहुंची। ATP की गिरफ्तारी से जुड़ा विधायक का केस विजिलेंस सूत्रों के अनुसार बीते दिनों जालंधर सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा के करीबी नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच के एटीपी सुखदेव वशिष्ठ को गिरफ्तार किया गया था। विजिलेंस को इनपुट मिले कि रिश्वत के खेल में विधायक रमन अरोड़ा भी शामिल हैं। विजिलेंस ने एटीपी से पूछताछ की और करीब एक महीने तक दस्तावेज और दूसरे सबूत जुटाए। जिसके बाद पहले एटीपी और अब विधायक पर विजिलेंस की रेड की गई है। CM भगवंत मान ने वीडियो जारी कर कही 3 अहम बातें विधायक की सुरक्षा हटाई थी कुछ दिन पहले सरकार ने रमन अरोड़ा की सिक्योरिटी हटाई थी। अरोड़ा के साथ 12 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। अरोड़ा ने खुद सिक्योरिटी हटाए जाने की पुष्टि की थी। सुरक्षा हटाए जाने के बाद से पंजाब की राजनीति में चर्चा थी कि जल्द रमन अरोड़ा पर सरकार कार्रवाई कर सकती है। तब रमन अरोड़ा ने कहा था- मुझे नहीं पता कि सुरक्षा क्यों हटाई गई, मगर मैं आम आदमी पार्टी का ईमानदार नेता हूं। सरकार ने जो फैसला लिया, मुझे मंजूर है। पंजाब पुलिस के DCP नरेश डोगरा से विधायक का विवाद पंजाब में फरवरी 2022 में विधानसभा चुनाव होने के लगभग 7 महीने बाद सितंबर में 2 दुकानदारों के बीच हुए झगड़े को सुलझाने के दौरान विधायक रमन अरोड़ा का डीसीपी नरेश डोगरा के साथ विवाद हो गया था। इस विवाद ने राज्य में खासी सुर्खियां बटोरीं। क्योंकि एक निजी संस्थान के ऑफिस में रमन अरोड़ा के समर्थकों द्वारा डीसीपी रैंक के अधिकारी से मारपीट करने के आरोप भी लगाए गए थे। बाद में दोनों में समझौता हो गया था। दिल्ली चुनाव में हार के बाद एक्शन में AAP सरकार दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग और 8 फरवरी को रिजल्ट आया था। जहां 10 साल बाद आम आदमी पार्टी सत्ता से बाहर हो गई। दिल्ली के बाद पंजाब अकेला राज्य है, जहां आम आदमी पार्टी की सरकार है। पंजाब में 2027 में चुनाव होने हैं, इसे देखते हुए AAP यहां एक्शन मोड में नजर आ रही है। विधायक रमन अरोड़ा पर विजिलेंस रेड से पहले सरकार 3 बड़ी कार्रवाई कर चुकी है। पहले भी 2 विधायकों पर हो चुकी कार्रवाई...
    Click here to Read more
    Prev Article
    राममंदिर के फर्स्ट फ्लोर पर स्थापित होने पहुंचा राम दरबार:प्राण प्रतिष्ठा 5 जून को, किसी भी विशिष्ट व्यक्ति को आमंत्रित नहीं किया जाएगा
    Next Article
    मंत्री विजय शाह ने तीसरी बार मांगी माफी:VIDEO जारी कर कहा- यह भाषाई भूल थी, मैं बहन सोफिया और देश से माफी मांगता हूं

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment