Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    प्रयागराज में बदमाश ढेर, STF पर 30 गोलियां चलाईं:बोला- भाग जाओ, नहीं तो AK-47 से उड़ा दूंगा; 4 लाख का इनामी था

    2 days ago

    6

    0

    प्रयागराज में यूपी STF ने झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर छोटू धनबादिया उर्फ आशीष रंजन को ढेर कर दिया। आशीष रंजन पर 4 लाख रुपए का इनाम था। STF इंस्पेक्टर प्रयागराज जेपी राय ने बताया- वह एमपी के रास्ते शंकरगढ़ पहुंचा था। सर्विलांस से उसकी लोकेशन ट्रेस हुई। शंकरगढ़ के शिवराज चौराहे पर घेराबंदी की गई। यहां बाइक से आशीष रंजन आता हुआ नजर आया। STF ने उसे रोकने की कोशिश की। पुलिस को देख उसने गाड़ी की स्पीड तेज कर ली। STF ने उसका पीछा किया। कुछ दूर जाकर उसने एके-47 से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। टीम ने क्रॉस फायरिंग की। इसमें गोली आशीष रंजन के लग गई। खून से लथपथ होकर वहीं गिर गया। STF के मुताबिक, 10 मिनट तक मुठभेड़ चली। 46 राउंड फायरिंग हुई। इसमें से 16 राउंड फायरिंग STF ने की थी। SFT मौके से AK-47, पिस्टल और भारी मात्रा में 9MM कारतूस मिले हैं। 5 पाइंट में जानिए कैसे हुई मुठभेड़ एनकाउंटर स्पॉट के वीडियो सामने आए आशीष रंजन को गोली लगने के बाद एनकाउंटर स्पॉट के वीडियो सामने आए। इसमें दिख रहा कि आशीष रंजन जंगल में पड़ा हुआ है। एसटीएफ का एक जवान कह रहा है कि जल्दी अस्पताल ले चलो, अभी जिंदा है। पास में ही एम्बुलेंस खड़ी नजर आ रही है। आशीष रंजन को एंबुलेंस से नजदीक अस्पताल ले जाती है। वहां डॉक्टर उसे मृत घोषित कर देते हैं। यूपी की कई गैंग को एके-47 सप्लाई करता था आशीष STF सूत्रों के मुताबिक, आशीष रंजन ​​​​झारखंड-बिहार के अलावा यूपी में भी एक्टिव था। उस पर 20 से ज्यादा मुकदमे झारखंड और बिहार में दर्ज थे। एसटीएफ को काफी टाइम से इनपुट मिल रहा था कि वह धीरे-धीरे यूपी में एक्टिव हो रहा है। यूपी की कई गैंग को एके-47 जैसे हाइटेक असलहों की सप्लाई भी करता था। वारदात को अंजाम देने के यूपी में छिप जाता था झारखंड के धनबाद जिले में अमन सिंह सहित 5 हत्याकांडों में आशीष रंजन सिंह उर्फ छोटू को पुलिस की तलाश थी। आशीष पहले झारखंड में अमन सिंह गैंग का शूटर था। वह अमन सिंह के इशारे पर रंगदारी मांगने से लेकर हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम देता था। अमन सिंह ही घटना के बाद आशीष को यूपी में शेल्टर देने का काम करता था। अमन सिंह के जेल जाने के बाद आशीष ने अपना वर्चस्व बढ़ाना चाहा। इस बीच, अमन से उसकी अनबन हो गई। इसके बाद आशीष ने अमन सिंह की हत्या ही जेल में कराई थी। ‌ गैंगस्टर अमन सिंह की 3 दिसंबर 2023 को धनबाद जेल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी आशीष रंजन ने खुद एक ऑडियो जारी कर ली थी। जेल में बंद सुंदर उर्फ रितेश यादव ने अमन सिंह को गोली मारी थी, लेकिन पूछताछ में सामने आया कि इस हत्या का मास्टरमाइंड आशीष रंजन ही था। अमन सिंह के तीन हत्यारोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने आशीष के कहने पर वारदात को अंजाम दिया। आशीष ने न सिर्फ सोशल मीडिया पर उसकी हत्या की जिम्मेदारी ली, बल्कि खुद को अमन विरोधी घोषित कर दिया था। इन वारदातों में था शामिल आशीष
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:ओडिशा के पूर्व उप-सभापति विभूति भूषण सिंह मर्दराज का 70 साल की उम्र में निधन
    Next Article
    शिमला में 2 समुदाय के लोगों में तनाव:मस्जिद का डंगा ढहने से विवाद; पड़ोसी के मकान में गिरा मलबा, महिला को धक्का देने के आरोप

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment