राहुल बोले-अमित शाह को कैसे पता सरकार 40-50 साल चलेगी:अब सच्चाई सामने आई, ऐसा इसलिए कह पा रहे थे, क्योंकि ये 'वोट चोरी' करते हैं
17 hours ago

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के 10वें दिन प्रियंका गांधी भी शामिल हुईं। यात्रा सुपौल होते हुए मधुबनी पहुंची है। यहां सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा- 'अमित शाह ने कहा कि BJP की सरकार 40-50 साल तक रहेगी। पहले ये बयान अजीब लगा, अमित शाह को कैसे पता कि 40-50 साल तक सरकार चलेगी। अब सच्चाई सामने आ गई है। अमित शाह ऐसा इसलिए कह पा रहे थे, क्योंकि ये लोग 'वोट चोरी' करते हैं।' राहुल गांधी ने कहा कि 'आप यात्रा में आओ। बच्चा-बच्चा कह रहा है मोदी वोट चोर है। बच्चे मेरे कान में आकर कहते हैं, लेकिन मीडिया को बात समझ नहीं आती है।' राहुल गांधी ने ये भी कहा कि 'मीडिया हाउस में बड़े पदों पर दलित क्यों नहीं हैं।' प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए BJP पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा, 'जनता का विश्वास खो चुकी भाजपा देश भर में वोट चोरी की साजिशें रच रही है। बिहार में महंगाई, बेरोजगारी, पलायन, आर्थिक संकट समेत हर मोर्चे पर नाकाम बीजेपी-जेडीयू सरकार जनता का वोट चुरा कर सत्ता में बने रहना चाहती है।' वोटर अधिकार यात्रा की कुछ तस्वीरें... ये भी पढ़ें भारत जोड़ो से कितनी अलग बिहार की वोटर अधिकार यात्रा:पहले दो दिन पैदल नहीं, गाड़ी से चले राहुल; लोग बोले- वोट कटा, तो आए बिहार की 50 विधानसभा सीटों पर राहुल की यात्रा:23 जिलों को कवर करेंगे, 2020 में महागठबंधन ने यहां 23 सीटें जीती थीं वोटर अधिकार यात्रा से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
Click here to
Read more