Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    राजस्थान में 46 डिग्री तापमान पहुंचने की आंशका:MP में तीन दिन भारी बारिश; दिल्ली में 70km की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं

    2 months ago

    13

    0

    देश भर के आधे से ज्यादा राज्यों में मानसूनी बारिश के बीच राजस्थान में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग ने आज हीटवेव और धूल भरी आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों के दौरान राजस्थान में तापमान 45 से 46 डिग्री पहुंच सकता है। गर्मी से बुधवार को बूंदी में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मध्य प्रदेश के ज्यादातर में आज से तीन दिनों तक आंधी और भारी बारिश का अलर्ट है। कुछ जिलों में हवा की रफ्तार 60km प्रति घंटा तक रहेगी। 25 मई से नौतपा शुरू होने के बाद गर्मी की बजाय आंधी-बारिश जारी है। आमतौर पर नौतपा में पारा 48 डिग्री तक पहुंच जाता है, लेकिन इस बार मई में पहली बार पारा 45 डिग्री भी नहीं पहुंचा है। छत्तीसगढ़ में नौतपे के बीच तय तारीख के 12 दिन पहले ही मानसून की एंट्री हो गई है। आमतौर पर मानसून 10 जून तक आता है, लेकिन इस बार 28 मई को दंतेवाड़ा को पार कर गया है। छत्तीसगढ़ में 5 दिन में 34.6 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य बारिश से 9 गुना ज्यादा है। दिल्ली में आज मौसम विभाग ने बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। यहां अगले तीन दिनों, यानी 31 मई के दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने, गरज के साथ तूफान और बारिश होने की आशंका है। उधर, यूपी में गर्मी के बीच मौसम अचानक बदल गया है। लखनऊ में गुरुवार सुबह तेज बारिश हुई। कई जिलों में बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने आज 50 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मिर्जापुर में 8 लोगों पर बिजली गिर गई। इसमें 2 सगी बहनों की मौत हो गई। राज्यों में बारिश का असर पश्चिम बंगाल: राज्य में आज मानसून की एंट्री हो सकती है। 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। राज्य सरकार ने निचले इलाकों से लोगों को हटाना शुरू कर दिया है। तटीय जिलों में आपदा प्रबंधन कर्मचारियों को तैनात किया है। ओडिशा: राज्य में बुधवार को तय समय से 13 दिन पहले मानसून पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून (जून से सितंबर) में औसत से 106% ज्यादा बारिश का अनुमान है। मछुआरों को 29 मई से 1 जून के तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। असम: अगले 2-3 दिनों के दौरान तेज बारिश की चेतावनी है। आज 23 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। निचले इलाकों में बाढ़, पेड़ उखड़ने और लैंडस्लाइड का खतरा हो सकता है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) ने गुवाहाटी में लोगों से सावधानी बरतने का निर्देश दिया है। मिजोरम: भारी बारिश और आंधी की आशंका के कारण गुरुवार को स्कूल बंद रहेंगे। डिजास्टर मैनेजमेंट और रिहैबिलिटेशन डिपार्टमेंट ने लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर- 1077, 1070/0389-2342520 और 112 जारी किए हैं। राज्य में लैंडस्लाइड की आंशका ज्यादा रहती है। राज्य में पिछले साल मई में भारी बारिश के कारण हुए लैंडस्लाइड में 30 से ज्यादा लोग मारे गए थे। राज्यों में मौसम की तस्वीरें... राज्यों के मौसम का हाल... मध्य प्रदेश: मई में पहली बार 'हैवी' रेन, 5 जिलों में अलर्ट, भोपाल, इंदौर-उज्जैन संभाग में सबसे ज्यादा असर मध्य प्रदेश में अबकी बार मई महीने में हैवी रेन यानी, भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा और बैतूल में 24 घंटे में ढाई से साढ़े 4 इंच तक बारिश होने की संभावना जताई है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम-जबलपुर संभाग के जिलों में आंधी-बारिश का दौर रहेगा। पूरी खबर पढ़ें... हरियाणा: आज से 2 दिन लगातार बारिश, मौसम ठंडा होगा, अभी पारा 43 पार, सिरसा सबसे गर्म हरियाणा में मौसम विभाग ने आज से 2 दिन तक सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं 31 मई और 1 जून को प्रदेश के 16 जिलों में बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। राज्य में गर्मी से लोग परेशान हैं। बुधवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा। यहां का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पूरी खबर पढ़ें... बिहार: 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 3 जून तक मौसम में बदलाव नहीं, मानसूनी बारिश 11% अधिक होगी पटना समेत बिहार के कई जिलों में एक बार फिर गर्मी बढ़ गई है। इस बीच मौसम विभाग ने आज बिहार के सभी 38 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इसे लेकर 12 जिलों में ऑरेंज और 26 जिलों के लिए यलो अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में 3 जून तक आंधी-बारिश के आसार बन रहे हैं। इस मानसून सीजन राज्य में सामान्य से 11% अधिक बारिश हाेने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें... हिमाचल प्रदेश: पहाड़ों पर बारिश, मैदानी इलाकों में साफ रहेगा मौसम, अभी सामान्य से नीचे गिरा तापमान हिमाचल प्रदेश में अगले छह दिन तक मौसम खराब रहेगा। 6 जिलों- शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा, कांगड़ा और सिरमौर में बारिश का पूर्वानुमान है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान और ओलावृष्टि को लेकर भी यलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे इन शहरों का तापमान सामान्य से नीचे रहेगा। अन्य जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें... झारखंड: तीन दिन बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 40-50km की रफ्तार से हवा चलेगी​​​​​​; यलो अलर्ट जारी झारखंड में गुरुवार से अगले तीन दिनों तक तेज हवा, गरज-चमक और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। पूरे राज्य में यलो अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार की दोपहर राज्य के कई हिस्सों में अचानक बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली। पूरी खबर पढ़ें... पंजाब: 6 जिलों में बारिश का अलर्ट, 60km की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं; 25 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना पंजाब के 6 जिलों- पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला और होशियारपुर में आज बारिश की संभावना है। यहां 50-60 किमी की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों में शुक्रवार तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बीते दिनों से बारिश न होने के कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है। अनुमान है कि पंजाब में मॉनसून 25 जून के बाद दस्तक दे सकता है। पूरी खबर पढ़ें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    Gastroenterologist shares 5 breakfast foods that won't cause bloating: Kiwi to ginger tea with honey
    Next Article
    मणिपुर में 15 जून तक नई सरकार बनने की संभावना:कल 10 विधायकों ने राज्यपाल से मुलाकात की थी, विधानसभा अध्यक्ष दिल्ली रवाना

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment