Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    सबसे महंगे सैटेलाइट नाइसार की लॉन्चिंग कुछ देर में:घने जंगल और अंधेरे में भी देखने की क्षमता, इसरो-नासा ने मिलकर बनाया

    2 weeks ago

    7

    0

    अब तक का सबसे महंगा और सबसे पावरफुल अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट नाइसार आज यानी, बुधवार 30 जुलाई को लॉन्च होगा। इसे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से शाम 5:40 बजे GSLV-F16 रॉकेट के जरिए लॉन्च किया जाएगा। ये रॉकेट नाइसार को 743 किलोमीटर की ऊंचाई पर सूरज के साथ तालमेल वाली सन-सिंक्रोनस कक्षा में स्थापित करेगा, जिसका झुकाव 98.4 डिग्री होगा। इसमें करीब 18 मिनट लगेंगे। इस सैटेलाइट को NASA और ISRO दोनों ने मिलकर बनाया है। नाइसार 747 Km की ऊंचाई पर पोलर ऑर्बिट में चक्कर लगाएगा। पोलर ऑर्बिट एक ऐसी कक्षा है जिसमें सैटेलाइट धरती के ध्रुवों के ऊपर से गुजरता है। इस मिशन की अवधि 5 साल है। सवाल-जवाब में मिशन की पूरी डिटेल्स… सवाल 1: नाइसार सैटेलाइट क्या है? जवाब: नाइसार एक हाई-टेक सैटेलाइट है। इसका पूरा नाम NASA-ISRO सिंथेटिक एपर्चर रडार है। इसे अमेरिका की स्पेस एजेंसी NASA और भारतीय एजेंसी ISRO ने मिलकर बनाया है। इस मिशन पर 1.5 बिलियन डॉलर यानी करीब 12,500 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। सवाल 2: नाइसार मिशन के मुख्य उद्देश्य क्या हैं? जवाब: नाइसार मिशन का मुख्य मकसद है धरती और उसके पर्यावरण को करीब से समझना। ये सैटेलाइट खास तौर पर तीन चीजों पर नजर रखेगा: इन जानकारियों से वैज्ञानिक जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक आपदाओं और पर्यावरण को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे। मिशन का ओपन-सोर्स डेटा सभी के लिए मुफ्त में उपलब्ध होगा। सवाल 3: ये पारंपरिक सैटेलाइट्स से कैसे अलग है? जवाब: पृथ्वी के तेजी से हो रहे बदलाव को पारंपरिक सैटेलाइट्स से बिल्कुल सटीक तरीके से ट्रैक नहीं किया जा सकता। नाइसार इस कमी को पूरा करता है। ये हर मौसम में हाई-क्वालिटी तस्वीरें लेता है। ये धरती की हर छोटी-बड़ी हरकत को लगभग रियल-टाइम में दिखाएगा। सवाल 4: नाइसार सैटेलाइट कैसे काम करता है? जवाब: नाइसार में एक 12 मीटर डायमीटर का गोल्ड प्लेटेड रडार एंटीना है, जो 9 मीटर लंबी बूम से जुड़ा है। ये एंटीना माइक्रोवेव सिग्नल्स को धरती पर भेजता है, जो वापस लौटकर जानकारी देती है। खास बात ये है कि इसे सूरज की रोशनी की जरूरत नहीं है। ये पहला सैटेलाइट है जो दो तरह के रडार-NASA के L-बैंड और ISRO के S-बैंड का इस्तेमाल करेगा: ये धरती के सेंटीमीटर स्तर के बदलाव को भी पकड़ सकता है। उदाहरण के लिए अगर धरती कहीं 10 cm नीचे दब रही है या 15 cm ऊपर उठ रही है, तो नाइसार इसे रंगों के जरिए दिखाएगा। जैसे: सवाल 5: इस मिशन को कितने चरणों में बांटा गया है? जवाब: इस मिशन को चार मुख्य चरणों में बांटा गया है: 1. लॉन्च चरण: सैटेलाइट को अंतरिक्ष में भेजना नाइसार को 30 जुलाई 2025 को आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के लिए ISRO का GSLV-F16 रॉकेट इस्तेमाल होगा। 2. डिप्लॉयमेंट चरण: सैटेलाइट को तैयार करना नाइसार में एक 12 मीटर चौड़ा रडार एंटीना है, जो सैटेलाइट से 9 मीटर दूर एक खास बूम पर लगाया गया है। ये बूम NASA के जेट प्रोपल्शन लैब (JPL) ने डिजाइन किया है और ये कई स्टेप्स में अंतरिक्ष में खुलता है। सोचिए, जैसे कोई बड़ा छाता अंतरिक्ष में धीरे-धीरे खुलता है। इस चरण में सैटेलाइट का ये एंटीना पूरी तरह सेट हो जाएगा, ताकि वो काम शुरू कर सके। 3. कमीशनिंग चरण: सिस्टम की जांच लॉन्च के बाद पहले 90 दिन कमीशनिंग या इन-ऑर्बिट चेकआउट (IOC) के लिए होंगे। इस दौरान सैटेलाइट के सारे सिस्टम्स को चेक किया जाएगा, ताकि ये सुनिश्चित हो कि सब कुछ ठीक काम कर रहा है। पहले सैटेलाइट के मुख्य हिस्सों की जांच होगी, फिर JPL के इंजीनियरिंग पेलोड और इंस्ट्रूमेंट्स टेस्ट होंगे। 4. साइंस ऑपरेशन चरण: असली काम की शुरुआत कमीशनिंग के बाद साइंस ऑपरेशन चरण शुरू होगा, जो मिशन के अंत तक चलेगा। इस दौरान नाइसार धरती की निगरानी शुरू करेगा। सैटेलाइट को सही ऑर्बिट में रखने के लिए समय-समय पर छोटे-छोटे मैन्यूवर्स किए जाएंगे, ताकि वो डेटा इकट्ठा करने में कोई रुकावट न आए। आसान शब्दों में, ये वो स्टेज है जब नाइसार असली काम शुरू करेगा। यानी धरती की तस्वीरें खींचना, बर्फ, जंगल, समुद्र, और जमीन के बदलावों को ट्रैक करना।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिहार में तेजस्वी के साथ यात्रा करेंगे राहुल गांधी:रक्षाबंधन के बाद महागठबंधन का हल्ला बोल; I.N.D.I.A की मीटिंग में मुकेश सहनी नहीं आए
    Next Article
    निशिकांत बोले-1971 में इंदिरा गांधी ने अमेरिका से मदद मांगी:सरकार को खतरे में बताया था; 93 हजार पाकिस्तान सैनिक पकड़ने के बावजूद सरेंडर किया

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment