Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    धराली त्रासदी- एक ऑफिसर, 8 जवान लापता:धराली से 70, हर्षिल से 135 और गंगोत्री से 274 लोगों का रेस्क्यू

    3 days ago

    5

    0

    उत्तराखंड के धराली में हुए हादसे में अब तक 3 मौतों की पुष्टि हो चुकी है। 70 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। प्रशासन के हवाले से सेना ने बताया कि 50 से ज्यादा लोग लापता हैं। एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) और 8 जवान लापता हैं। वहीं, आर्मी के 9 जवानों और 3 सिविलियंस को हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू कर देहरादून लाया गया। गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को AIIMS ऋषिकेश, 8 लोगों को उत्तरकाशी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपदा प्रबंधन सचिव ने बताया कि गंगोत्री और आसपास के क्षेत्रों में करीब 400 लोग फंसे हैं। वहां से अब तक 274 लोगों को हर्षिल लाया गया है। सभी को हर्षिल से उत्तरकाशी और देहरादून लाने का काम जारी है। हर्षिल में फंसे 135 लोगों का रेस्क्यू कर 100 लोगों को उत्तरकाशी और 35 को देहरादून भेजा गया। राज्य सरकार, जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, ITBP, NDRF और अन्य एजेंसियां रेस्क्यू व राहत कार्यों में जुटी हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। दरअसल, उत्तरकाशी जिले के धराली में मंगलवार 5 अगस्त को दोपहर 1.45 बजे बादल फट गया था। गंगोत्री के पहाड़ों से बहने वाली खीर गंगा नदी में बाढ़ आ गई। तेज रफ्तार पानी के साथ आए मलबे ने 34 सेकेंड में धराली गांव को जमींदोज कर दिया था। धराली में हुए हादसे की तस्वीर... मैप से समझिए घटनास्थल को... धराली में रेस्क्यू से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए...
    Click here to Read more
    Prev Article
    वोटर वेरिफिकेशन पर राहुल गांधी का स्क्रीन पर प्रजेंटेशन:कहा- कर्नाटक में फर्जी वोटर; महाराष्ट्र की लिस्ट में 40 लाख संदिग्ध नाम
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:ED ने 750 करोड़ रुपए के घोटाले के मामले में 3 राज्यों के 12 ठिकानों पर छापेमारी की

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment