उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश, 2 दिन में 60 मौतें:मध्य प्रदेश में पेड़ उखड़े, राजस्थान के 19 जिलों में तेज आंधी का अलर्ट
2 months ago

मौसम विभाग ने शुक्रवार को देश भर के सभी केंद्र शासित प्रदेशों में एक साथ आंधी-बारिश और हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र और गोवा के तटीय इलाकों में बहुत भारी बारिश के साथ ही हीट वेव का रेड अलर्ट भी है। वहीं, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, गुजरात कर्नाटक जैसे राज्यों में भारी बारिश के साथ हीट वेव का यलो अलर्ट है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। राजस्थान के 19 जिलों में आंधी-बारिश और पश्चिमी जिलों में धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की गई है। तीन शहरों में हीट वेव का रेड, एक जिले में ऑरेंज और 12 जिलों में यलो अलर्ट है। इसके अलावा मौसम विभाग ने बताया कि अरब सागर में लो प्रेशर बना हुआ है। अगले 24 घंटों में इसके डिप्रेशन में बदलने और गोवा-महाराष्ट्र तट की ओर बढ़ने की आशंका है। उत्तर प्रदेश में बीते दो दिन में आंधी-बारिश से जुड़ी घटनाओं में 60, जबकि राजस्थान में दो लोगों की मौत हो गई। UP के 64 जिलों में तेज आंधी-बारिश हुई। गोरखपुर में सबसे ज्यादा 74 mm बारिश हुई। नोएडा में 80 kmph की स्पीड से हवा चली। वहीं, देर शाम मध्य प्रदेश के कई जिलों में मौसम खराब हो गया। आंधी-बारिश की वजह से भोपाल, इंदौर, रायसेन में कई पेड़ उखड़ गए। राज्य के ऊपर से गुजर रहे स्ट्रॉन्ग सिस्टम की वजह से अगले कुछ दिन ऐसा ही मौसम रह सकता है। राज्यों के अगले दिन के मौसम का हाल दिल्ली-NCR में 24 मई को भी हल्की बारिश और तेज हवाएं (30-50 kmph) चल सकती हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज और कल बारिश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू का अलर्ट है। राजस्थान के पूर्वी इलाके में बारिश की संभावना है। पंजाब और हरियाणा में धूल भरी आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नगालैंड में भारी की बारिश का अलर्ट है। बाढ़ और पेड़ गिरने का भी खतरा है। कर्नाटक, केरल, गोवा में भारी बारिश की चेतावनी है। मध्य प्रदेश और झारखंड में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। बिहार और पश्चिम बंगाल में बारिश और तेज हवा का स्थिति रहेगी। पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की आशंका है। महाराष्ट्र में बारिश और तेज हवा चलेगी। मुंबई में तेज बारिश हो सकती है। राज्यों से मौसम की तस्वीरें... राज्यों से मौसम का हाल... मध्य प्रदेश: 40 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 8 जिलों में लू की चेतावनी राज्य में आंधी-बारिश का दौर जारी है। गुरुवार रात को भोपाल समेत कई जिलों में अचानक मौसम बदल गया। राजधानी भोपाल में भी आंधी-बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। मौसम विभाग ने आज भोपाल-इंदौर समेत 40 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश और 8 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें... राजस्थान: आंधी-बारिश से पेड़ और टीन शेड उखड़े, बीकानेर संभाग में आज गर्मी का रेड अलर्ट राजस्थान में गर्मी और लू के साथ आंधी-बारिश का भी दौर चल रहा है। प्रदेश में गुरुवार को सात शहरों का तापमान 45 डिग्री से ज्यादा रहा। शाम को अचानक आई तेज आंधी-बारिश से पेड़ और टीन शेड उखड़ गए। चित्तौड़गढ़ के साडास गांव में तेज हवा से दीवार गिरी और मां-बेटे की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें... उत्तर प्रदेश: आंधी-बारिश से 60 की मौत, 4 फ्लाइट्स कैंसिल; आज 61 जिलों में बारिश का अलर्ट राज्य में पिछले 48 घंटे में 64 जिलों में तूफानी बारिश हुई। सरकार के अनुसार, बारिश से जुड़े हादसों में 60 लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा 6 लोगों की मौत फतेहपुर में हुई। मौसम के चलते लखनऊ से दिल्ली के बीच चार फ्लाइट्स कैंसिल हो गईं। मौसम विभाग ने आज 61 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 30 मई तक ऐसा ही मौसम बना रहने का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें... छत्तीसगढ़: प्री-मानसून की एंट्री हुई, 12 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट; रायपुर-दुर्ग में बिजली गिरने की आशंका छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की एंट्री हो चुकी है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार को बारिश हुई। बीजापुर में सबसे ज्यादा 50 mm बरसात हुई। राज्य के उत्तरी जिलों में आज भी बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट है। अन्य जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट है। प्रदेश में 25 मई तक ऐसा ही मौसम रह सकता है। पूरी खबर पढ़ें... बिहार: 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 26 मई से बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 के पार जाएगा राज्य के 23 जिलों में आज तेज बारिश की आशंका है। इसके चलते मौसम विभाग ने 6 जिलों में ऑरेंज और 17 में यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में 25 मई तक आंधी-बारिश का दौर बना रहेगा। पूरी खबर पढ़ें... झारखंड: 28 मई तक लगातार बारिश का अलर्ट, तेज हवा और बिजली गिरने की चेतावनी राज्य में आंधी-बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने 28 मई तक प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश और तेज हवा के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 kmph रह सकती है। पूरी खबर पढ़ें... हरियाणा: राजस्थान से सटे जिलों में हीट वेव का अलर्ट, 6 जिलों में बारिश का अनुमान राज्य में आज राजस्थान से सटे जिलों में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लू चलने की आशंका के चलते लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया है। हालांकि, कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।IMD ने 26 मई तक राज्य में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें...
Click here to
Read more