यूपी में भारी बारिश, नदी नाले उफान पर:अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर ओवरब्रिज ढंसा; बिहार के बेगूसराय में बाढ़ के हालात
2 hours ago

यूपी में मानसून मेहरबान है। लगातार बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं। शनिवार को अयोध्या में लखनऊ हाईवे पर बारिश की वजह से ओवरब्रिज की सड़क धंस गई। यह ओवरब्रिज 6 महीने पहले 150 करोड़ रुपए की लागत से बना था। इधर, हापुड़ में बारिश में नहा रहे बच्चे पर अचानक बिजली गिर गई। बच्चे की मौके पर मौत हो गई। वहीं, फर्रुखाबाद में गंगा नदी की बाढ़ की चपेट में 40 गांव हैं। शाहजहांपुर और शमशाबाद मार्ग पर 2 फीट पानी भरा हुआ है। बिहार में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है। बेगूसराय में बाढ़ के चलते 118 स्कूल अगले आदेश तक बंद किए गए हैं। इधर, खगड़िया में 32 और वैशाली में भी 80 स्कूल बंद कर दिए गए हैं। भागलपुर में नेशनल हाई-वे पर 3 फीट पानी भर चुका है। वैशाली में पुलिस अधिकारी नाव से थाने पहुंचे। हरियाणा में भी शनिवार को तेज बारिश हुई। फरीदाबाद में आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर पानी भर गया। यहां यमुना जलस्तर के खतरे के निशान से 2 फुट नीचे तक पहुंच गई है। वहीं बल्लभगढ़ में बस स्टैंड पानी में डूब गया। देशभर में बारिश-बाढ़ की 5 तस्वीरें... मैप में देखें, शनिवार को राज्यों में बारिश का डेटा राज्यों में मौसम का हाल... शहरों में बारिश का डेटा
Click here to
Read more