Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    13 राज्यों में मानसूनी बारिश,छत्तीसगढ़ में 111 इंच बरसात हुई:MP-बिहार के 52 जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट; राजस्थान में 7 जिलों में हीटवेव

    2 months ago

    11

    0

    देश में मानसून की एंट्री का आज पांचवां दिन है। 13 राज्यों में मानसून की बारिश जारी है। वहीं, छत्तीसगढ़ में पिछले पांच दिनों में 111 इंच (2840 mm) से ज्यादा बारिश हो चुकी है। यह मई में होने वाली सामान्य बारिश से करीब 6 गुना ज्यादा है। सामान्य तौर पर मई में 430 से 450 mm तक बरसात होती है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में मंगलवार को तेज बारिश हुई। कई इलाकों में ओले भी गिरे। ओडिशा में मानसून आज एंट्री कर सकता है। सरकार ने जिलों प्रशासन को अलर्ट पर रखा है। पूरे राज्य में भारी बारिश का अलर्ट है। मध्यप्रदेश के 15 से ज्यादा जिलों में बीते दिन बारिश हुई। आज भी भोपाल, इंदौर-उज्जैन समेत 40 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी है। कुछ जिलों में आंधी की रफ्तार 50 kmph तक हो सकती है। बिहार के 12 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट है। वहीं, राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर और फलोदी में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज हुआ। आज सात जिलों में हीटवेव जबकि 15 जिलों में दोपहर बाद आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। देश में इस मानसून सीजन औसत 106% बारिश की संभावना इस बार मानसून सीजन (जून से सितंबर) में सामान्य से ज्यादा बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि 106% तक बारिश हो सकती है। पिछले महीने इसे 105% बताया गया था। जून महीने में भी बारिश सामान्य से ज्यादा होगी। IMD ने 27 मई को बताया था, 'देश में जून के महीने में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है, जो 108% हो सकती है। यानी इस दौरान 87 cm से ज्यादा बारिश का अनुमान है। इसे लॉन्ग पीरियड एवरेज यानी LPA कहा जाता है। MP-महाराष्ट्र में ज्यादा, बिहार-झारखंड में कम बारिश होने का अनुमान राज्यों के मौसम का हाल... मध्य प्रदेश: भोपाल-इंदौर समेत 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 31 मई तक ऐसा ही मौसम नौतपा के तीसरे दिन भी राज्य में गर्मी की बजाय आंधी-बारिश का मौसम रहा। भोपाल, उज्जैन, राजगढ़ समेत 15 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। आज भी 40 जिलों में तेज आंधी चलने और बारिश होने का अलर्ट है। कुछ जिलों में आंधी की रफ्तार 50 kmph तक रह सकती है। पूरी खबर पढ़ें... राजस्थान: 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; बाड़मेर में पारा 46 पार, 2 दिन बाद मिल सकती है राहत राज्य में आंधी-बारिश का दौर धीमा पड़ने के बाद अब गर्मी तेज हो गई है। मौसम विभाग ने बुधवार को 7 जिलों में तेज गर्मी का यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, 15 जिलों में दोपहर बाद आंधी-बारिश की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें... उत्तर प्रदेश: 30 जिलों में बारिश का अलर्ट, 48 घंटे में 8 जिलों में बरसात हुई; नौतपा के तीसरे दिन नहीं चली हीटवेव यूपी में नौतपा का असर नहीं दिख रहा है। आज प्रदेश के पूर्वी हिस्सों के 30 जिलों में बारिश का अलर्ट है। यहां 30 से 40 kmph की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। पिछले 48 घंटे में आठ शहरों में बरसात हुई। सबसे ज्यादा फर्रुखाबाद में 10.9 mm पानी बरसा। उम्मीद जताई जा रही है कि 31 मई तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। पूरी खबर पढ़ें... छत्तीसगढ़: 5 दिन में 2840 mm बारिश, अंबिकापुर में बाढ़ जैसे हालात; कोरबा में बिजली गिरने से छात्र की मौत छत्तीसगढ़ में पिछले पांच दिनों में करीब 2840 mm पानी बरस चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक यह मई में होने वाली सामान्य बारिश से 6 गुना ज्यादा है। सामान्य तौर पर में 430 से 450 mm बारिश होती है। विभाग इसे प्री मानसून के तौर पर देख रहा है। पूरी खबर पढ़ें... बिहार: 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, बाकी जिलों में उमस भरी गर्मी से होगी परेशानी बिहार के 12 जिलों में आज यानी मंगलवार को बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन जिलों में 30 से 40 kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें... हरियाणा: 14 जिलों में आज बारिश, कल से पूरे प्रदेश में बरसेंगे बादल, तापमान में आएगी गिरावट हरियाणा में लगातार 4 दिनों तक बरसात होगी। जिसके चलते तापमान में भी गिरावट होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बुधवार को 14 जिलों और गुरुवार-शुक्रवार को पूरे हरियाणा में बरसात की संभावना है। प्रदेश में पिछले कई दिनों से मौसम परिवर्तनशील चल रहा है। पूरी खबर पढ़ें... पंजाब: 16 जिलों में हल्की बारिश-आंधी की संभावना, 40.6 डिग्री तापमान के साथ समराला सबसे गर्म पंजाब और चंडीगढ़ में तापमान एक बार फिर बढ़ने लगा है। हालांकि ये अभी सामान्य के करीब है। समराला में 40.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की तरफ से आज के लिए 16 जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। पूरी खबर पढ़ें... हिमाचल: 4 जिलों में आज तूफान-ओले गिरने की की चेतावनी; तापमान सामान्य से नीचे गिरा, गर्मी से राहत हिमाचल प्रदेश के चार जिलों में आज भी आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यह चेतावनी मंडी, सोलन और सिरमौर जिले को दी गई है। इन जिलों में 60 kmph की रफ्तार से आंधी भी चल सकता है। पूरी खबर पढ़ें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    जस्टिस वर्मा के खिलाफ सरकार महाभियोग ला सकती है:मानूसन सत्र में प्रस्ताव संभव; कैश कांड के दोषी जज के घर जले नोट मिले थे
    Next Article
    राष्ट्रपति ने दिए 68 हस्तियों को पद्म पुरस्कार:पहले 71 सम्मानित हो चुके; 3 तलाक खत्म करने वाले पूर्व चीफ जस्टिस को पद्म विभूषण, ऋतंभरा को पद्म भूषण

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment