Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    70 देशों की जेलों में 10,574 भारतीय कैद:11 देशों में 43 को सजा-ए-मौत, खाड़ी देशों में 9 सालों में 3405 कैदी बढ़े

    4 hours ago

    1

    0

    विदेश मंत्रालय ने लोकसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वर्तमान में यमन सहित 11 देशों में 43 भारतीय मौत की सजा का सामना कर रहे हैं। साथ ही, दुनिया के 70 से अधिक देशों की जेलों में 10,574 भारतीय नागरिक बंद हैं। इनमें से कुछ अंडरट्रायल हैं, कुछ सजा पाए हुए और कुछ सजा पूरी करने के बावजूद रिहाई या प्रत्यर्पण की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इनमें से 14 देश ऐसे हैं जहां 100 से ज्यादा भारतीय जेलों में बंद हैं। हालांकि यह संख्या ज्यादा भी हो सकती है क्योंकि विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि कई देशों के कड़े प्राइवेसी कानूनों के कारण सभी मामलों की विस्तृत जानकारी देना संभव नहीं है। कई देशों में तब तक जानकारी शेयर नहीं की जाती, जब तक संबंधित कैदी इजाजत न दे। यूएई में 21 भारतीयों को मिली मौत की सजा मंत्रालय ने बताया कि 43 भारतीय नागरिक विदेशी जेलों में मौत की सजा का सामना कर रहे हैं। इनमें सबसे अधिक 21 संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हैं। इसके बाद सऊदी अरब (7), चीन (4), इंडोनेशिया (3), यमन (1) और कुछ अन्य देशों में हैं। 15 जुलाई 2025 तक श्रीलंका की जेलों में 28 भारतीय मछुआरे बंद हैं। यह मुद्दा लगातार मानवीय और आजीविका के आधार पर श्रीलंका सरकार के साथ उठाया जा रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री ने भी श्रीलंका के राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान इस पर जोर दिया। सरकार ने कहा कि भारतीय मिशन इन कैदियों को कानूनी सहायता, काउंसलर एक्सेस और समय पर रिहाई सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं। कई देशों के साथ कैदी स्थानांतरण संधि भी की गई है। एक दशक में विदेशी जेलों में 63% कैदी बढ़े विदेशी जेलों में भारतीय कैदियों की संख्या बीते एक दशक में 63% बढ़ी है। साल 2016 में विदेशी जेलों में 6,489 भारतीय बंद थे। इनकी संख्या अगस्त, 2025 में बढ़कर 10,574 हो गई है। सबसे अधिक कैदी 6 खाड़ी देशों में हैं। 2016 में खाड़ी देशों में 3,266 कैदी थे। इनमें सऊदी अरब में 1653, यूएई में 838, कुवैत में 459, कतर में 139, ओमान में 109, बहरीन में 68 कैदी शामिल थे। यह संख्या 2025 में 6,671 यानी दोगुने से भी ज्यादा हो गई। सरकार ने बताया कि कैदियों की सहायता के लिए इंडियन कम्युनिटी वेलफेयर फंड भी सक्रिय है। इसके जरिए जरूरतमंद कैदियों को मदद दी जाती है। --------------------- ये खबर भी पढ़ें... ग्रैंड मुफ्ती बोले- निमिषा की मौत की सजा रद्द: विदेश मंत्रालय ने नकारा निमिषा प्रिया यमन में एक हत्या के मामले में मौत की सजा का सामना कर रही हैं। उसे जून 2018 में एक यमनी नागरिक की हत्या के लिए दोषी ठहराया गया था। इस मामले में उसे 16 जुलाई को मौत की सजा दी जानी थी। हालांकि, इससे पहले ही 15 जुलाई को निमिषा की सजा अस्थाई रूप से टाल दी गई थी।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    माधुरी हथिनी विवाद- सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई:गुजरात के वनतारा शिफ्ट करने पर आपत्ति, याचिकाकर्ताओं की मांग- वापस महाराष्ट्र लाया जाए
    Next Article
    UFC cage fight 2026: Is Ivanka set to host the White House event - Here’s what Donald Trump wants

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment