Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    आंधी और बारिश से UP-राजस्थान में 60 की मौत:देश के 28 राज्यों में आज भी अलर्ट; 12 राज्यों में हीटवेव की चेतावनी

    2 months ago

    14

    0

    मौसम विभाग ने शुक्रवार को देश के 28 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत 12 राज्यों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी है। इसके अलावा राजस्थान के 19 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। हालांकि, राज्य के पश्चिमी जिलों में धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की गई है। तीन शहरों में हीटवेव का रेड, एक जिले में ऑरेंज और 12 जिलों में यलो अलर्ट है। उत्तर प्रदेश में बीते दो दिन में आंधी-बारिश से जुड़ी घटनाओं में 58 जबकि राजस्थान में दो लोगों की मौत हो गई। UP के 64 जिलों में तेज आंधी-बारिश हुई। गोरखपुर में सबसे ज्यादा 74 mm बारिश हुई। नोएडा में 80 kmph की स्पीड से हवा चली। वहीं, देर शाम मध्यप्रदेश के कई जिलों में मौसम खराब हो गया। आंधी-बारिश की वजह से भोपाल, इंदौर, रायसेन में कई पेड़ उखड़ गए। राज्य के ऊपर से गुजर रहे स्ट्रॉन्ग सिस्टम की वजह से अगले कुछ दिन ऐसा ही मौसम रह सकता है। राज्यों के अगले दिन के मौसम का हाल दिल्ली-NCR में 24 मई को भी हल्की बारिश और तेज हवाएं (30-50 किमी/घंटा) चल सकती हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश दोनों दिन बारिश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू का अलर्ट है। राजस्थान के पूर्वी इलाके में बारिश की संभावना है। पंजाब और हरियाणा में धूल भरी आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नगालैंड में भारी की बारिश का अलर्ट है। बाढ़ और पेड़ गिरने का भी खतरा है। कर्नाटक, केरल, गोवा में भारी बारिश की चेतावनी है। मध्य प्रदेश और झारखंड में हल्की बारिश और तेज हवाएं रहेगी। बिहार और पश्चिम बंगाल में बारिश और तेज हवा का स्थिति रहेगी। पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र में बारिश और तेज हवा चलेगी। मुंबई में तेज बारिश हो सकती है। राज्यों से मौसम की तस्वीरें... राज्यों से मौसम का हाल... मध्य प्रदेश: 40 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 8 जिलों में लू की चेतावनी राज्य में आंधी-बारिश का दौर जारी है। गुरुवार रात को भोपाल समेत कई जिलों में अचानक मौसम बदल गया। राजधानी भोपाल में भी आंधी-बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। मौसम विभाग ने आज भोपाल-इंदौर समेत 40 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश और 8 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें... राजस्थान: लू की चपेट में 16 जिले, 3 में रेड अलर्ट; 19 शहरों में बारिश-आंधी की भी संभावना नौतपा से पहले लू का कहर झेल रहे राज्य के 16 जिलों को आज भी राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने तीन जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं जयपुर, कोटा सहित 19 जिलों में आंधी-बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें... बिहार: 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 26 मई से बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 के पार जाएगा राज्य के 23 जिलों में आज तेज बारिश की आशंका है। इसके चलते मौसम विभाग ने 6 जिलों में ऑरेंज और 17 में यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में 25 मई तक आंधी-बारिश का दौर बना रहेगा। पूरी खबर पढ़ें... झारखंड: 28 मई तक लगातार बारिश का अलर्ट, तेज हवा और बिजली गिरने की चेतावनी राज्य में आंधी-बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने 28 मई तक लगातार प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवा के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 kmph रह सकती है। पूरी खबर पढ़ें... हरियाणा: राजस्थान से सटे जिलों में हीटवेव का अलर्ट, 6 जिलों में बारिश का अनुमान राज्य में आज राजस्थान से सटे जिलों में हीटवेव का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। लू चलने की आशंका के चलते लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया है। हालांकि, कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।IMD ने 26 मई तक राज्य में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिना वकील पहुंची यूट्यूबर ज्योति को मिली कानूनी मदद:महाकाल मंदिर के वीडियो की जांच करेगी उज्जैन पुलिस, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार
    Next Article
    पंजाब के कर्नल मनप्रीत सिंह को मरणोपरांत कीर्ति चक्र:गोली लगने के बाद भी लड़ते रहे, एक आतंकी किया ढेर, टीम की जान बचाई

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment