Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    पंजाब के कर्नल मनप्रीत सिंह को मरणोपरांत कीर्ति चक्र:गोली लगने के बाद भी लड़ते रहे, एक आतंकी किया ढेर, टीम की जान बचाई

    2 months ago

    15

    0

    भारतीय सेना के वीर अधिकारी कर्नल मनप्रीत सिंह ने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देकर अमर वीरों की श्रेणी में अपना नाम दर्ज कराया। आतंकवाद के खिलाफ लड़ते हुए अद्वितीय वीरता, नेतृत्व और साहस का परिचय देने के लिए उन्हें भारत सरकार द्वारा मरणोपरांत "कीर्ति चक्र" से सम्मानित किया गया है। कर्नल मनप्रीत सिंह भारतीय सेना की सिख लाइट इन्फैंट्री, 19 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात थे और पंजाब के अमृतसर जिले के निवासी थे। वर्तमान में उनका परिवार न्यू चंडीगढ़ में बसा हुआ है और हर साल उनकी बरसी पर शहीदी समागम का आयोजन किया जाता है। उनके बलिदान का दिन 13 सितंबर 2023 था। यह दिन भारतीय सैन्य इतिहास में साहस और समर्पण की मिसाल के रूप में दर्ज हो गया। कर्नल मनप्रीत सिंह जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले की घनी पहाड़ियों में एक विशेष "सर्च एंड डिस्ट्रॉय ऑपरेशन" का नेतृत्व कर रहे थे। यह ऑपरेशन आतंकवादी गतिविधियों को बेअसर करने और इलाके में शांति बहाल करने के लिए चलाया गया था। उनके साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस के उप पुलिस अधीक्षक हिमायूं मुजम्मिल भट भी थे, जिन्होंने इस ऑपरेशन में देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। टीम का नेतृत्व करते हुए सबसे आगे रहे कर्नल मनप्रीत सिंह ने जैसे ही इलाके में आतंकियों की मौजूदगी का आकलन किया, उन्होंने बिना किसी देरी के आतंकियों को घेरने की रणनीति बनाई। पूरी टीम का नेतृत्व करते हुए वे खुद सबसे आगे बढ़े और दुश्मनों पर सीधी गोलीबारी की। इस दौरान उन्होंने एक आतंकी को मौके पर ही ढेर कर दिया। लगातार गोलियों की बौछार के बीच, कर्नल मनप्रीत सिंह ने संकरी पगडंडियों से होकर आगे बढ़ते हुए दुश्मनों की रणनीति को विफल कर दिया। इस दौरान उनके सिर पर गोली लगी, लेकिन अंतिम सांस तक वे मोर्चा संभाले रहे और दुश्मनों से लोहा लेते रहे। अंततः उन्होंने वीरगति प्राप्त की। बलिदान बना प्रेरणा का स्रोत कर्नल मनप्रीत सिंह के नेतृत्व और बलिदान के कारण ही यह अभियान सफल रहा और कई अन्य सुरक्षाबलों की जान बचाई जा सकी। उनका साहस, रण-कौशल और नेतृत्व भारतीय सेना की शौर्य गाथाओं में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो चुका है। उनके साथ शहीद हुए पुलिस उपाधीक्षक हिमायूं भट ने भी आखिरी दम तक लड़ाई लड़ी और अत्यंत बहादुरी का प्रदर्शन किया। दोनों शहीदों की शहादत ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि भारत के सुरक्षाबल राष्ट्र की सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने से भी पीछे नहीं हटते। जानें कौन हैं कर्नल मनप्रीत सिंह जानकारी के मुताबिक, कर्नल मनप्रीत सिंह मूल रूप से पंजाब के भरोंजियां गांव के निवासी थे, जो कि चंडीगढ़ के पास का है। उनकी फैमिली चंडीगढ़ में रहती हैं। उनकी शहादत से उनकी पत्नी जगमीत ग्रेवाल और दो बच्चों को बड़ा झटका लगा है। उनका एक बेटा 6 साल का है, जबकि दो साल की बेटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आंधी और बारिश से UP-राजस्थान में 60 की मौत:देश के 28 राज्यों में आज भी अलर्ट; 12 राज्यों में हीटवेव की चेतावनी
    Next Article
    Argentina's Milei expands limits on right to strike

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment