Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    अरुणाचल में छेड़छाड़ के आरोपी की थाने के बाहर हत्या:भीड़ पुलिस स्टेशन से खींच आई थी, युवक असम का रहने वाला था

    1 month ago

    13

    0

    अरुणाचल प्रदेश की लोअर दिबांग घाटी में असम के युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पूरी घटना रोइंग कस्बे के पुलिस स्टेशन के बाहर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में हुई। पुलिस के मुताबिक युवक पर कार्मेल मिशन स्कूल के पासलड़कियों से छेड़छाड़ का आरोप था। उसे पुलिस थाने लाया गया था। तभी सैकड़ों लोगों की भीड़ थाने ने घुस आई और युवक को खींचकर बाहर ले गई। पुलिस ने बताया कि गंभीर हालत युवक को अस्पताल ले जाया गया था। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक युवक एक कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करता था। ओडिशा: रेप के आरोपी की हत्या, जंगल में शव जलाया ओडिशा के गजपति जिले में 60 साल के रेप के आरोपी की हत्या करके शव जला दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने 10 लोगों को अरेस्ट किया था, जिनमें 8 महिलाएं और दो पुरुष थे। पुलिस ने गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर वन क्षेत्र के पास एक पहाड़ी से मृतक की हड्डियां और राख बरामद की थी। पुलिस ने बताया था कि जिन महिलाओं को पकड़ा गया है, वे सभी यौन शोषण का शिकार हुईं थीं। पुलिस ने बताया कि जिस व्यक्ति को मारा गया था वह काफी समय से महिलाओं का शोषण कर रहा था। 3 जून को उसने 52 साल की एक विधवा का रेप किया था। घटना सामने आने के बाद महिलाओं ने एक मीटिंग की और आरोपी को मारने का फैसला किया था। पुलिस ने बताया था कि सभी महिलाएं आरोपी के घर गईं, उस वक्त वह सो रहा था। तभी महिलाओं ने आरोपी पर कुल्हाड़ी से वार किए थे। हत्या के बाद शव को जंगल ले जाकर जला दिया था। पूरी खबर पढ़ें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    केरल के CBSE स्कूलों में पद पूजा अनुष्ठान पर विवाद:गुरु पूर्णिमा पर रिटायर्ड टीचर के पैर धुलवाए, मंत्री बोले- यह निंदनीय, लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ
    Next Article
    Vaaree raises $4.6 million to scale home décor platform

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment